फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today Funny Jokes: जीजा ने साली को बताई ऐसी स्कीम, पढ़कर खिलखिलाकर हंसेंगे आप

Fri, 27 Jun 2025 07:04 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Chutkule In Hindi: बीते वर्षो में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

साली- जीजी जी, साली आधी घरवाली इस मुहावरे का अर्थ बताओ?
जीजा- ये वो स्कीम है जो दूल्हे को बताई जाती है, लेकिन दी नहीं जाती.....

साली- इतने साल हो गये जीजा जी, आपने आज तक कुछ नहीं दिया
जीजा- दिल तो दिया है और क्या चाहिए
साली- नहीं जीजा जी, कोई सोने की चीज दिलाओ न
जीजा- चलो शाम को नया तकिया ला दूंगा, खूब मजे से सोना.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
राजू (सुरेश से)- यार पत्नियां बहुत समझदार होती हैं,
दूसरों के सामने अपने पति को कभी सीधे बेवकूफ नहीं बोलती
बल्कि घुमाकर कहती हैं- अरे इनको तो कुछ पता ही नहीं है 
बहुत सीधे-सादे हैं, दुनियादारी की समझ ही नहीं है.......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
सुरेश (बॉस से)- सर मेरी पत्नी 5-6 दिनों के लिए मेरे साथ कहीं घूमने जाना चाहती है,
मुझे छुट्टी चाहिए
बॉस- नहीं मिलेगी
सुरेश- थैंक्यू सर, मैं जानता था कि मुसीबत में आप ही मेरे काम आएंगे......


Funny Chutkule: मां- बेटी, बड़ी होके क्या करोगी? फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
चिंटू- यार गाड़ी मांगकर ले जाने वाले लोग
भले ही पेट्रोल डलवाएं या न डलवाएं
मगर ज्ञान जरूर दे जाते हैं कि भाई गाड़ी सर्विस मांग रही है......

इंजीनियरिंग का फॉर्म भरते हुए छात्र ने पास खड़े चौकीदार से पूछा- 
ये कॉलेज कैसा है? 
चौकीदार- बहुत बढ़िया है... हमने भी यही से इंजीनियरिंग की है.......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी रूठकर पति से कहती है- तुम मेरा जरा भी ध्यान नहीं रखते
पति- अरे एक तुम ही तो हो जो मेरे इस घर को स्वर्ग बना सकती हो
पत्नी- सचमुच डार्लिंग, वो कैसे? 
पति- मायके जाकर
फिर भयानक सन्नाटा.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें