फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Best Jokes: तुम्हारी दीदी से शादी करके मुझे एक फायदा हुआ है, पढिए जीजा-साली के मजेदार चुटकुले

Wed, 16 Apr 2025 02:00 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule: जिंदगी में हंसना और हंसाना बहुत जरूरी होता है और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। मजेदार और फनी जोक्स (Funny Jokes) की खुराक से माहौल खुशनुमा हो जाता है और मूड भी ठीक हो जाता है।

विज्ञापन
1 of 5
जीजा-साली जोक्स - फोटो : freepik
Chutkule In Hindi: अच्छे स्वास्थ्य के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। आजकल की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी में कुछ हंसी-ठहाके के पल किसी दवाई से कम नहीं होते हैं। ऐसे में अगर आप लोटपोट कर देने वाले चुटकुले या जोक्स पढ़ लें तो आपकी आधी थकान यूं ही कम हो जाएगी। एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स (Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आते हैं। जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला..


जीजा- तुम्हारी दीदी से शादी करके मुझे एक फायदा तो हुआ है
साली- कौन सा फायदा?
जीजा- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई.....
विज्ञापन

2 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
टीचर-  चांद पर पहला कदम रखने वाले व्यक्ति का नाम बताओ?
चिंटू- नील आर्मस्ट्रोंग
टीचर- दूसरा कदम किसने रखा था?
चिंटू- दूसरा भी उसी ने रखा होगा मैम, आखिर वो लंगड़ा तो था नहीं
टीचर बेहोश...
विज्ञापन

3 of 5
फनी जोक्स - फोटो : अमर उजाला
मालकिन रो रही थी
तभी जाकर नौकरानी ने पूछा- क्या हुआ मालकिन
मालकिन- मुझे शक है की तेरे मालिक का ऑफिस में किसी
लड़की के साथ चक्कर चल रहा है
नौकरानी- नहीं मालकिन, ऐसा मत सोचिए
मालिक मुझे धोखा नहीं दे सकते...

4 of 5
जीजा-साली जोक्स - फोटो : freepik
पति और पत्नी में जबरदस्त लड़ाई हो रही थी
इतने में पति स्टूल पर चढ़कर फंदा पंखे में डालने की कोशिश करने लगा
पत्नी- हो गया क्या, जो करना चाह रहे हो
पति- तुम्हे क्या करना है
मुझे स्टूल की जरूरत है, जरा जल्दी करो जो भी कर रहे हो.....


लड़की ने प्यार से लड़के के सीने पर अपना सिर रखा और बोली
जानू आपका दिल कितना कुरकुरा है
लड़का- अरे पगली दिल कुरकुरा नहीं है, जेब में बीड़ी का बंडल पड़ा है....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
गांव से एक मुसाफिर गुजर रहा था, उसने एक बच्चे को खेलते देखा और बोला
बेटा क्या आप मुझे थोड़ा सा पानी पिला दोगे?
बच्चा- अगर लस्सी हो जाए तो
मुसाफिर- तब तो बहुत ही अच्छा होगा
बच्चा भाग कर गया और लस्सी ले आया
मुसाफिर ने पांच लोटे लस्सी पीने के बाद बच्चे से पूछा
क्या तुम्हारे घर में कोई लस्सी नही पीता?
बच्चा- पीते तो सब हैं,
लेकिन आज लस्सी में चूहा गिर गया था और उसी में मर गया था
मुसाफिर ने गुस्से में लोटा जमीन पर दे मारा
बच्चा रोते हुए बोला- लोटा क्यों तोड़ दिया?
अब हम टॉयलेट क्या लेकर जाएंगे?
 

Funny Jokes: सच्चे दिल से प्रार्थना करने को लेकर टिंकू ने टीचर से कही ऐसी बात, पढ़कर खिल उठेगा आपका उदास चेहरा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें