फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: कुत्ता खरीदने को लेकर पत्नी ने पति से कही ऐसी बात, पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Mon, 29 Jun 2026 10:05 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: तनाव से बचने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो आपको हर दिन खुलकर हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और आप प्रसन्न रहते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार जोक्स लेकर आते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
Funny Jokes In Hindi: चुटकुले हमारी जिंदगी में जिंदादिली और गर्माहट घोलते हैं, अच्छी सेहत के लिए हंसना मुस्कुराना भी बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के लिए इंसान को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती, उसके लिए वह किसी भी समय हंस सकता है। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 
 
पत्नी- सुनो जी, मुझे एक कुत्ता खरीदना है
पति- तुम्हें कुत्ता ही क्यों खरीदना है? 
पत्नी- ताकि तुम्हारे ऑफिस जाने के बाद
कोई तो मेरे आगे पीछे दुम हिलाने वाला हो......


पत्नी- हाय राम, आपके सिर से खून क्यों निकल रहा है?
पति- दोस्त ने ईंट मार दी
पत्नी- तो आप भी मार देते,
आपके हाथ में कुछ नहीं था क्या?
पति- था न
पत्नी- क्या?
पति- उसकी पत्नी का हाथ..... 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
भिखारी- भगवान के नाम पर कुछ दे दो
लड़की- कुछ नहीं है बाबा, माफ करो
भिखारी- कुछ नहीं तो अपना मोबाइल नंबर ही दे दो,
बाबा दुआ भी करेगा और मैसेज भी....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़का घर में खुशी से उछल रहा था
मां- क्या बात है बेटा, आज बड़े खुश हो?
बेटा- बस पूछो मत मां
मां- सच बता क्या किया है इस बार?
बेटा- आपकी होने वाली बहू 12 th में पास हो गई है
फिर क्या होना था...बेटे की जूते चप्पल से पिटाई....

Hindi Chutkule: सेक्रेटरी से बॉस- आज मैने मौत को बहुत ही करीब से देखा, वजह पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Jokes: पेपर देते समय चुप बैठे पप्पू से टीचर ने कही ऐसी बात, पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
चिंटू- भगवान मैं पापी हूं, मुझे दर्द दो, दुख दो
मुझे बर्बाद कर दो, मेरे पीछे चुड़ैल लगा दो
भगवान- अबे एक लाइन में सीधे बोल न, 
कि बीवी चाहिए......


लड़की- मेरे पापा ने मुझे नया मोबाइल खरीद कर दिया.
लड़का- अरे वाह, कंपनी कौन सी है?
लड़की- लावारिस कंपनी का.
लड़का- अरे अक्ल की अंधी वो लावारिस नहीं LAVA IRIS है......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
डॉक्टर- पिंकी, तुम्हारा वजन बहुत बढ़ गया है,
थोड़ा अपने खाने पर ध्यान दो
पिंकी- डॉक्टर साहब, खाने पर ध्यान देने के कारण ही,
तो ये हाल है......


कोमा से उठने के बाद पिंकी-
मुझे क्या हुआ था, डॉक्टर साहब
डॉक्टर- आपका इंटरनेट बंद हो गया था.....  


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें