Jokes in Hindi: इंसान के लिए हंसना भी उतना ही जरूरी है, जितना जरूरी भोजन करना और कसरत करना है। इसलिए कहा जाता है कि हर इंसान को हंसते मुस्कुराते रहना चाहिए। हंसी एक तरह का योग है जो हमें कई बीमारियों से बचाता है। हंसना हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यही कारण है कि हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु का भी यही कहना है कि स्वस्थ रहने के लिए हंसना हमारे लिए बहुत जरूरी है। इससे लोग तनाव व स्ट्रेस से छुटकारा पा सकते हैं।
एक आदमी काम पर से थक हार कर घर आया।
पत्नी ने पानी का गिलास दिया,
तभी बेटा मार्कशीट लेकर अपने पिता के पास पहुंचा।
साइंस-39, इंग्लिश- 46, मैथ्स- आगे कुछ पढऩे से पहले आदमी: ये माक्र्स आए हैं, गधे शर्म नहीं आती?
नालायक है तू नालायक।
पत्नी- अरे आप सुनो तो...
आदमी- तू चुप बैठ।
तेरे लाड़-प्यार ने ही बिगाड़ा है इसे नालायक,
अरे तेरा बाप दिन भर मेहनत करता है और तू ऐसे माक्र्स लाता है।
लड़का चुपचाप गर्दन नीचे किए।
पत्नी- अरे सुनो तो...
आदमी- तू चुप कर. एक शब्द भी मत बोल, आज बताता हूं इसे।
पत्नी इस बार तेज आवाज में: अरे सुनो पहले।
सुबह अलमारी साफ करते वक्त मिली थी, ये आपकी मार्कशीट है।
फिर भयानक सन्नाटा।