फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: पति और पत्नी की बातें सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले

Tue, 22 Feb 2022 06:46 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
अगर आप भी उदास रहते हैं, तो हंसना शुरू कर दीजिए। हंसी से आपका जीवन खुशहाल रहेगा और आप मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। इसीलिए हम लोगों को हंसाने के लिए हर दिन मजेदार जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ चटपटे चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 


पिंटू - दादी नींद नहीं आ रही है, टीवी देख लूं...?

दादी - मुझसे बातें कर ले...!

पिंटू - दादी क्या हम हमेशा छह लोग ही रहेंगे, आप, मम्मी, पापा, दीदी, मैं और मेरी बिल्ली...?

दादी - नहीं बेटा, आपके लिए कल डॉगी भी आ रहा है, तो सात हो जाएंगे...!

पिंटू - पर, दादी डॉगी तो बिल्ली को खा जाएगा, तो फिर छह हो जाएंगे...!

दादी - नहीं बेटा, आपकी शादी हो जाएगी, तो फिर सात हो जाएंगे...! 

पिंटू - फिर बहन चली जाएगी शादी करके, तो फिर छह हो जाएंगे...! 

दादी - फिर आपका बेटा हो जाएगा, तो फिर सात हो जाएंगे...। 

पिंटू - तब तक आप मर जाओगी... वापस छह हो जाएंगे। 

दादी (गुस्से में) - तू जा... टीवी ही देख ले...!
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी- आपने कुछ सुना... 

पति- क्या...? 

पत्नी- जिन पंडित जी ने अपनी शादी करवाई थी आज वो मर गए 

पति- कभी न कभी तो उसे अपने कर्मों का फल मिलना ही था..
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : iStock
संता ने शौक शौक में उपवास रख लिया

संता - देख सूरज डूबा क्या?

बंता - अभी नहीं...

थोड़ी देर बाद उसने दोबारा पूछा 

संता - देखो डूबा के नहीं?

बंता - नहीं डूबा...

संता - लगता है, ये आज मुझे
साथ में ले के ही डूबेगा।

4 of 5
जोक्स - फोटो : iStock

पप्पू जब भी कपड़े धोता, तभी बारिश हो जाती...!

एक दिन धूप निकली तो वो खुश हुआ और
दुकान पर सर्फ लेने चला गया...!

वो जैसे ही दुकान पर गया, बादल जोर-जोर से गरजने लगे...!

पप्पू आसमान की तरफ मुंह करके बोला -
क्या?
किधर?
मैं तो बिस्कुट लेने आया हूं...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : iStock


चिंटू जंगल से जा रहा था... अचानक भालू देखकर सांस रोककर जमीन पर लेट गया।

भालू - अभी मुझे भूख नहीं है, वरना सारी होशियारी निकाल देता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें