Today Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। आजकल की तेज रफ्तार भरी जिंदगी में, हंसना-मुस्कुराना हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। खुलकर हंसने से हम तनाव और गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं। सोशल मीडिया पर पति पत्नी के चुटकुलों से लेकर टीचर-स्टूडेंट के मजेदार जोक्स वायरल होते रहते हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वायरल हो रहे यह चुटकुले नए होने के साथ ही मजेदार भी हैं। आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....
पति अपनी पत्नी को गाड़ी की चाबी देते हुए बड़े प्यार से बोला- ध्यान से चलाना
पत्नी- ऐसा क्यों
पति- क्योंकि एक्सीडेंट के बाद न्यूज वाले उम्र भी बता देते हैं......
राजू (सुरेश से)- एक आदमी हर मुसीबत से निकल सकता है
पर उधर से नहीं निकल सकता
जहां उसकी पत्नी ने पोछा लगाया हो......