Jokes in Hindi: वर्तमान समय में हर इंसान के लिए हंसना जरूरी है, क्योंकि अगर आप हंसते रहेंगे तो मानसिक तनाव से बचे रहेंगे। इससे मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हमें स्वस्थ रहना है, तो हंसना बेहद जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो हमारे आस-पास का माहौल खुशनुमा बना रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह आज भी कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे।
रोहन और मोहन बात कर रहे थे...
रोहन- मेरा बॉस सबको परेशान करता था। तो कल शाम को मैंने उसके खाली टिफिन में चुपके से एक चॉकलेट रख दी और एक पर्ची डाल दी।
पर्ची में लिखा था- 'जानू दोनों तुम ही खाना, उस पागल को मत देना।'
आज बॉस लंगड़ाते हुए ऑफिस आया था, चेहरा इतना सूजा हुआ था कि एक आंख भी नहीं खोल पा रहा था।