फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पिंकी- दादी कल से में कॉलेज नहीं जाऊंगी, पढ़कर जोर-जोर से लगाएंगे ठहाके

Wed, 03 Jun 2026 05:12 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: अगर आप नियमित रूप से सुबह और शाम हंसते हैं, तो मानसिक तनाव से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी एक ऐसी दवा है, जो आपको कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। 

विज्ञापन
1 of 5
फनी चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
Viral Jokes in Hindi: जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गई है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। अगर आप अंदर से खुश हैं तो आप काफी अच्छा महसूस करते हैं और इस लिहाज से जोक्स गुदगुदाने में अहम भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

पिंकी- दादी कल से में कॉलेज नहीं जाऊंगी
दादी- क्यों?
पिंकी- मोहल्ले के लड़के मुझे छेड़ते हैं
दादी- तेरा पढ़ाई में मन नहीं लगता,
इसलिए फालतू के बहाने मत बना
मैं भी तो उसी रास्ते से जाती हूं, 
मुझे तो कोई नहीं छेड़ता........
विज्ञापन

2 of 5
Funny Hindi Jokes - फोटो : Freepik
पति- खाना खाते समय, एक रोटी और देना
पत्नी- रोटी तो खत्म हो गई
पति- ऐसे कैसे?
पत्नी- वैसे ही जैसे कल साड़ी लाने के लिए,
आपके पैसे खत्म हुए थे.....


पति और पत्नी आपस में लड़ते हुए 
पत्नी- तुम पागल, तुम्हारी बहन पागल
पति- तुम पागल, तुम्हारा भाई पागल
पत्नी- मेरे भाई को क्यों बोल रहे हो?
बहन को नहीं बोल सकते क्या
पति- तुम्हारे चक्कर में साली से भी बिगाड़,
लूं क्या अब......
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
लड़की देखने हरीश सपरिवार पहुंचा 
उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी
लड़की वाले- सीमा की आवाज कोयल जैसी है,
उसकी गर्दन तो मोरनी के जैसी है 
चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है
हरीश- क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं? 

Jokes In Hindi: लड़का- जी आप क्या करती हैं? लड़की ने दिया गजब का मजेदार जवाब

Funny Chutkule: बेटे से मां- कहां गए थे? फिर जो हुआ पढ़कर पेट पकड़कर हंसेगे आप

4 of 5
मजेदार चुटकुले - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
भाभी (देवर से)- तुम्हारे भैया ने मेरा नया बैंक खाता खुलवाया है
देवर- अरे वाह भाभी, कौन से बैंक में?
भाभी- एक किस बैंक में
देवर- अरे भाभी वो एक किस नहीं, Axis Bank हैं.....


भाभी- कहते हैं, मोहब्बत बहुत बुरी चीज है
जिंदगी बर्बाद कर देती है
देवर- तो नफरत कौन सा बैक मैनेजर बना देती है......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार हिंदी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- छोटी सी बीमारी के लिए आपने
इतना लंबा बिल थमा दिया
डॉक्टर- चलिए ठीक है तो फिर
बिल छोटा करके
बीमारी लंबी कर देता हूं....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें