फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes In Hindi: लड़का- क्या यही प्यार है? लड़की ने दिया गजब का जवाब

Mon, 09 Jun 2025 07:42 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। 

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Funny Jokes: सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से तनाव दूर रहता है और सकारात्मक सोचते हैं। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी हंसने की सलाह देते हैं। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Viral Jokes) लेकर आए हैं, जो खुल कर हंसने में आपकी मदद करेंगे....

लड़का (लड़की से)- चलते-चलते यूं ही रुक जाता हूं मैं, बैठे-बैठे यूं ही खो जाता हूं मैं
क्या यही प्यार है?
लड़की- नहीं भैया, ये तो कमजोरी है
तुम च्यवनप्राश खाया करो.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
सास (बहू से)- जब मैं प्रेगनेंट थी, तब जो-जो खाती थी
आज वो मेरे बेटे की मनपसंद चीज है
बहू- मांजी, जो भी कहिए
लेकिन आपको ऐसे टाइम में कम से कम दारू से तो परहेज रखना चाहिए था....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
कर्मचारी- सर मैं नाइट शिफ्ट नहीं कर पाऊंगा
बॉस- क्यों?
कर्मचारी- आपकी नौकरी से घर का गुजर नहीं चलता, रात को रिक्शा भी चलाता हूं
बॉस (भावुक होकर)- कभी भूख लगे तो मेरे पास आ जाना
मैं भी रात को पावभाजी का ठेला लगाता हूं....


Today Funny Jokes: पति-पत्नी हाथ पकड़े बाजार में घूम रहे थे, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
हिंदी जोक्स - फोटो : freepik
एक महिला का दामाद बहुत ही काला था
सास- दामाद जी आप तो 1 महीना यहां रुको दूध, दही खाओ, मौज करो 
दामाद- अरे वाह सासु मां, आज बड़ा प्यार आ रहा है मुझ पर
सास- अरे प्यार व्यार कुछ नहीं है
कलमुहे वो हमारी भैंस का बच्चा मर गया
कम से कम तुम्हें देख कर दूध तो देती रहेगी.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े,
इन दोनों वाक्यों में अंतर बताओ?
पप्पू- सर पहले वाक्य से व्यक्ति के अविवाहित होने का पता चलता है
जबकि दूसरे वाक्य से उसके विवाहित होने का पता चलता है....
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें