फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today Funny Jokes: पति-पत्नी हाथ पकड़े बाजार में घूम रहे थे, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Mon, 09 Jun 2025 07:25 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, क्योंकि हंसी-मजाक इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Jokes in Hindi, Chutkule: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे......

पति-पत्नी हाथ पकड़े बाजार में घूम रहे थे
उन्हें देख कर एक दोस्त बोला- इतने साल बाद भी इतनी मोहब्बत
पति- ओ भाई कैसी मोहब्बत, हाथ छोड़ते ही दुकान में घुस जाती है......

पति-पत्नी एक ही प्लेट में गोलगप्पे खा रहे थे
एक दूसरे की आंख में आंख डाले पत्नी ने रोमांटिक हो कर पूछा-
ऐसे क्या देख रहे हो जी?
पति- थोडा आराम से खा, मेरी बारी ही नहीं आ रही.......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
संजू बैंक में पैसे जमा करवाने गया
कैशियर- आपके सारे नोट नकली हैं
संजू- तुम्हें क्या फर्क पड़ता है जमा तो मेरे अकाउंट में ही होने हैं ना......
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- मैं तुम्हे भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्य काल
का उदाहरण देती हूं, दूसरा उदाहरण तुम देना
पप्पू- मैं सुंदर थी, सुंदर हूं और सुंदर रहूंगी
टीचर- मैडम ये आपका वहम था, वहम है और हमेशा रहेगा
फिर पप्पू को पड़े, दे थप्पड़...दे थप्पड़...दे थप्पड़.....
 

आज के मजेदार जोक्स: राजू ने चिंटू को बताया गर्लफ्रेंड का मतलब, फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश का बेटा रो रहा था, उसने रोने का कारण पूछा तो बेटा बोला- 10 रुपये दो, तब बताऊंगा
सुरेश ने बेटे को 10 रुपये दे दिए और कहा- अब बताओ बेटे, तुम क्यों रो रहे थे?
बेटा बोला- मैं तो 10 रुपये के लिए ही रो रहा था, अब मिल गए.....

चिंटू अपने पापा के साथ एक होटल में गया
पापा (वेटर से)- एक बियर और एक आइसक्रीम ले आओ
चिंटू- आइसक्रीम क्यों पापा, आप भी बियर लीजिए ना.... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
लड़की वाले- हमें लड़का पसंद नहीं.
लड़के वाले- पसंद तो हमें भी नहीं है, अब क्या करें घर से निकाल दें?


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें