फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: आपका दिन बना देंगे ये मजेदार चुटकुले, पढ़िए हंसाने वाले जोक्स

Sun, 02 Feb 2025 02:12 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग बेहद कम उम्र में ही तनाव का शिकार हो रहे हैं। इसका सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है। अगर आप ऐसे माहौल में स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लीजिए।
 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर ठहाके मारने लगेंगे आप।

पत्नी- इतने लेट कैसे हो गए, क्या अपनी ऑफिस वाली के साथ पिक्चर देखने गए थे?
पति- कभी तो शक मत किया करो?
पत्नी- तो फिर 7 बजे घर आने का टाइम होने के बाद भी रात 10 बजे क्यों आ रहे हो?
पति- वो क्या हो गया ना कि एक आदमी का 1000 रुपये का नोट गुम हो गया था।
पत्नी- अच्छा तो तुम क्या उसे ढूंढने में मदद कर रहे थे ?
पति- नहीं, मै उस नोट पर खड़ा था।
पत्नी- लाओ जल्दी कहां है वो नोट।
पति- ये लो 100 रुपए।
पत्नी- बाकी के 900 रुपए कहां गए।
पति- मुझे नोट उठाते हुए एक लड़की ने देख लिया
पत्नी- तब क्या हुआ?
पति- फिर लड़की को फिल्म दिखानी पड़ी, होटल में खाना खिलाना पड़ा और अब अपने स्कूटर से घर छोड़कर आया, तब जाकर ये 100 रुपए है। तारि तुम्हारी पानी पूरी का इंतेजाम हो सके, तुम्हे बहुत पसन्द है ना। 
पत्नी- मेरा आप कितना ध्यान रखते हैं और मैं बेवजह शक कर रही थी
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
भिखारी- पहले आप 10-10 रू देते थे अब सिर्फ 1 रू का सिक्का?
रमेश- बाबा पहले मैं कुंवारा था अब शादीशुदा हूं।
भिखारी- शर्म नहीं आती मेरे पैसों से अपने बीवी-बच्चों को पाल रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
चिंटू- अपने देश में मृत्यु की औसत दर क्या है ?
मिंटू- सौ फीसदी !!!
चिंटू- सौ फीसदी... क्या मतलब?
मिंटू- मतलब यह कि जो भी जन्म लेता है, वह जरूर मरता है।

Chutkule: देवर- आप अच्छी चटनी कैसे बना लेती हैं? भाभी का जावब पढ़कर हंसी रोकना हो जाएगा मुश्किल

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
बॉयफ्रेंड- जानू कहां गायब थी 3 घंटे से?
गर्लफ्रेंड- मॉल गई थी बेबी, शॉपिंग करने।
बॉयफ्रेंड- अच्छा जानू, क्या-क्या लिया?
गर्लफ्रेंड- बेबी, एक हेयर बैंड और 45 सेल्फी।

Comedy Jokes: बाप से बेटी- मैं पड़ोसी के साथ भाग रही हूं, फिर जो हुआ जानकर छूट जाएगी आपकी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
भोलू को एक लड़की से प्यार हुआ
भोलू रोज देर रात को लड़की को फोन किया करता था
एक बार भोलू का फोन लड़की की मां ने उठा लिया
भोलू डरते हुए बोला- आंटी जी कंगना है क्या?
लड़की की मां ने तुरंत जवाब दिया- हां है न दोनों हाथों में है और थप्पड़ भी जोर से लगता है

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें