Jokes in Hindi: अगर आप मानसिक तनाव और चिंता जैसी परेशानियों से दूर रहना चाहते हैं, तो आपको रोजाना सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। हंसने से हम कई परेशानियों को भूल जाते हैं और तनाव से दूर रहते हैं। योग गुरु और हेल्थ एक्सर्ट्स भी स्वस्थ रहने के लिए लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान के जीवन में गर्माहट घोलते हैं। अगर आप सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो हर दिन खुलकर हंसा करें। इसलिए हम आपके लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) लेकर आए हैं, तो देर किस बात की आइए शुरू करें हंसने हंसाने का सिलसिला...
डॉक्टर- जब तुम तनाव में होते हो क्या करते हो?
मरीज- जी, मंदिर चला जाता हूं...
डॉक्टर- बहुत बढ़िया, ध्यान-व्यान लगाते हो वहां?
मरीज- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं, फिर उन लोगों को देखता रहता हूं...
उनको तनाव में देख कर मेरा तनाव दूर हो जाता है।