फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पत्नी ने पति से साड़ी खरीदवाने के लिए लगाया गजब दिमाग, जानकर बन जाएगा खूशी का माहौल

Sun, 23 Feb 2025 03:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले लेकर आए हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल चुटकुले (Funny Chutkule Jokes in Hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक महिला ने अपनी पड़ोसन से पूछा- क्या तुम्हें ऐसा आदमी पसंद है, जिसके सारे बाल सफेद हों...
जो हेयर कलर लगाकर जवान बनने की कोशिश करता हो...?
चार कदम चलने पर जिसकी सांस फूल जाती हो...
जो नहाता न हो और टॉयलेट में आधा-आधा घंटा गुजारता हो
पड़ोसन- नहीं, हरगिज नहीं, भला ऐसे मर्द को कौन औरत पसंद करेगी...
महिला- तो फिर मेरे पति के पीछे क्यों पड़ी हो...
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
बीवी ने पति को मैसेज किया - आपको पड़ोसन कैसी लगती है...? 
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया -
एकदम बंदरिया जैसी...! 
बीवी - ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना, नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी...!
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
भिखारी- भगवान के नाम पे कुछ दे दे बाबा..
स्टूडेंट- ये ले..मेरी B.com की डिग्री रख ले..!
भिखारी- अब रुलाएगा क्या पगले.. तुझे चाहीये तो मेरी Engineering की रख ले..!

Funny Jokes: साली- साली आधी घरवाली इस मुहावरे का अर्थ बताओ? जीजा का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
कसाई बकरे को लेकर काटने जा रहा था, बकरा मैं-मैं चिल्ला रहा था।
तभी एक बच्चे ने पूछा- आपका बकरा क्यों चिल्ला रहा है ?
कसाई- मैं इसे काटने ले जा रहा हूं, इसलिए।
बच्चा- कटने ही तो जा रहा है कौन सा, स्कूल जा रहा है !

Funny Jokes: छात्र से शिक्षक- भारत के एक महान वैज्ञानिक का नाम बताओ? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
एक खूबसूरत लड़की ऑटो वाले से बोली- भैया एयरपोर्ट के कितने पैसे लगेंगे
ऑटो ड्राइवर- 400 रुपये
लड़की- ये तो रहा एयरपोर्ट
ऑटो ड्राइवर- सर पर दुपट्टा रख लो, मैडम
फ्लाइट लैंडिग में कहीं खूबसरती न बिगड़ जाए
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें