फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: सुरेश- मोहन, आज मैं तुझे एक शायरी सुनाती हूं, पढ़कर आप भी कहेंगे वाह

Sat, 13 Jun 2026 03:15 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। स्वस्थ रहने के लिए सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स का पिटारा - फोटो : freepik

Funny Hindi Jokes: हंसकर काम करने से कठिन से कठिन काम भी आसानी से हो जाता है। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह समय आसानी से बीत जाता है। जोक्स माहौल को खुशनुमा बनाने के साथ तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। 

सुरेश- आज दिल उदास है,
मैं तुझे एक शायरी सुनाती हूं
मोहन- सुना
सुरेश- जवानी के दिन चमकीले हो गए,
हुस्न के तेवर नुकीले हो गए
हम इजहार करने में रह गए,
उधर उनके हाथ पीले हो गए........

विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पप्पू- तेरी शादी की सालगिरह कब है?
गप्पू- बर्तन ही मांज रहा हूं,
लोटे पर तारीख लिखी है
देख कर बताता हूं.....


पप्पू- तू लड़की देखने गया था,
क्या लड़की पसंद नहीं आई?
गप्पू- यार लड़की तो सुंदर थी,
फिर शादी क्यों तोड़ दी?
गप्पू- उसका कोई बॉयफ्रेंड नहीं था
पप्पू- तो?
गप्पू- जो आज तक किसी की ना हो सकी,
वो मेरी क्या होगी?
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पिता ने देखा बेटा जींस का बटन टांक रहा था
पिता- बेटा हमने तुम्हारी शादी कराई, बहू घर आ गई,
फिर भी तुम अपनी पैंट का बटन खुद ही टांक रहे हो
बेटा- पापा आप गलत सोच रहे हो, यह जींस उसी की है...... 

Funny Jokes In Hindi: बेटे से मां- ये हेयरस्टाइल बदल दे, वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Chutkule In Hindi: दामाद- ये पत्नियां हमें जीने नहीं देतीं, ससुर का जवाब पढ़कर पेट पकड़कर हंसेगे आप

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
रिंकी- तू इतना लेट कैसे हुई आज?
पिंकी- वो रास्ते में एक आदमी का 2000 रुपये,
का नोट गुम हो गया था
रिंकी- क्या तू उसे ढूंढने में मदद कर रही थी?
पिंकी- अरे नहीं यार, 
मैं तो उस नोट के ऊपर खड़ी थी....


पिंकी- आजकल के लड़के भरोसे लायक नहीं हैं
रिंकी- ऐसा नहीं है, मेरा वाला सबसे अलग है
पिंकी- क्यों? तेरा वाला अंडे देता है.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
अखबार पढ़ते ससुर के पास जाकर दामाद बोला-
अपना आज का राशिफल पढ़ रहे हैं क्या?
ससुर- शादीशुदा आदमी अपना राशिफल नहीं पढ़ते
दामाद- ऐसा क्यों?
ससुर- वो पत्नी के अदरक कूटने की आवाज से ही
अंदाजा लगा लेते हैं कि आज उनका दिन कैसा रहेगा? 


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें