फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Today Jokes: पिता- अगर तुम इस बार भी फेल हो गए तो मुझे पापा मत कहना, चिंटू का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Sun, 01 Jun 2025 12:47 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Today Funny Jokes: सेहत के लिए हंसना बहुत फायदेमंद होता है। आजकल की तेज रफ्तार भरी जिंदगी में, हंसना-मुस्कुराना हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है। खुलकर हंसने से हम तनाव और गंभीर बीमारियों से बचे रहते हैं। सोशल मीडिया पर पति पत्नी के चुटकुलों से लेकर टीचर-स्टूडेंट के मजेदार जोक्स वायरल होते रहते हैं। इन जोक्स  को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। वायरल हो रहे यह चुटकुले नए होने के साथ ही मजेदार भी हैं। आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

पिता- अगर तुम इस बार भी फेल हो गए तो मुझे पापा मत कहना
कुछ दिन बाद.....
पिता- तुम्हारे रिजल्ट का क्या रहा चिंटू?
चिंटू- दिमाग खराब मत करो रमेश,
तुम अपने बाप होने का हक खो चुके हो....


पिता- बेटा आज तक कोई ऐसा काम किया है,
जिससे मेरा सिर ऊंचा हुआ हो?
बेटा- जी हां पापा, एक बार आपके सिर के नीचे तकिया रखा था.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पति- आज खाना सासू मां ने बनाया है क्या?
पत्नी- वाह कैसे पहचाना?
पति- जब तुम बनाती थी तो काले बाल निकलते थे
आज सफेद निकला है....
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक महिला तेजी से आई और रिक्शावाले से बोली- भैया प्रेग्नेंसी वार्ड चलो
रिक्शावाला तेजी दिखाते हुए अंधाधुंध रिक्शा चलाने लगा
महिला रिक्शावाले से- अरे भैया आराम से चलो, मैं वहां काम करती हूं....


आज के मजेदार जोक्स: पत्नी- कहां जा रहे हो? पति का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

4 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
मां ने रानी से कहा- बेटी, लैंप जला दो
कुछ देर बाद बेटी को पास आते देख मां ने पूछा- बेटी, लैंप जला दिया
रानी बोली- हां मां, तुमने जब कहा था, तभी चूल्हे में डाल दिया था
अब तक पूरा जल भी गया होगा......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
जेलर- कल तुम्हें फांसी होगी, बताओ तुम्हारी अंतिम इच्छा क्या है?
कैदी- मैं तरबूज खाना चाहता हूं
जेलर- लेकिन ये तरबूज का मौसम नहीं है
कैदी- कोई बात नहीं, मैं इंतजार कर लूंगा.... 

मायके से सोनू की पत्नी का फोन आया और बोली, क्या तुम मुझे याद करते हो?
मोनू- पगली अगर कुछ याद करना इतना आसान होता, तो दसवीं में टॉप ना कर जाता?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें