फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindi Jokes: पप्पू- डॉक्टर साहब एक समस्या है, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे खूब ठहाके

Tue, 18 Mar 2025 12:47 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Chutkule in Hindi: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
Funny Hindi Jokes: सेहतमंद रहने के लिए बहुत जरूरी है कि आप हमेशा खुश रहे। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...


पप्पू डॉक्टर के पास गया
पप्पू- डॉक्टर साहब एक समस्या है
डॉक्टर- क्या परेशानी है?
पप्पू- जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं
डॉक्टर- ऐसा कब होता है?
पप्पू- फोन पर बात करते वक्त।
डॉक्टर- भाग जा यहां से, वरना तू इस धरती पर नहीं दिखेगा.....
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पिता (बेटे से)- सिगरेट पीना स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है,
इससे हमारे फेंफड़े खराब हो जाते हैं
बेटा- बस तो आज कमरे में सिगरेट जला कर रखूंगा
सारे मच्छरों के फेंफड़े खराब कर दूंगा.....
 

Hindi Jokes: लड़की- चाहोगे मुझे कब तक? लड़के का जवाब पढ़कर सिर पकड़कर हंसेंगे आप

विज्ञापन

3 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- मेरे पापा काम पर गए हैं- इसका Future Tense बताओ?
स्टूडेंट- वो कल भी जाएंगे किसी के बाप में हिम्मत हो तो रोक के दिखाए......

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक शराबी आंखें दान करने गया
काउंटर पर क्लर्क ने पूछा- कुछ कहना चाहते हो?
शराबी- हां, जिसे भी लगाओ, उसे बता देना 2 घूंट लेने के बाद ही खुलती हैं.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
देसी जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पिताजी- बेटा, मेरे लिए 1 गिलास पानी लाना,
पहला लड़का- नहीं लाऊंगा,
दूसरा लड़का- रहने दो पापा, ये तो है ही बदतमीज
आप खुद ले लो और मेरे लिए भी 1 गिलास ले आना....
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें