फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: डॉक्टर- तुम क्लिनिक के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो? मरीज का जवाब सुनकर उड़े होश

Tue, 14 Jul 2026 06:47 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
Jokes in Hindi: जीवन में सेहतमंद रहने के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। अगर हम हंसते रहते हैं तो हमारा मन खुश रहता है और हम तनावमुक्त रहते हैं। इसकी वजह से हम कई खतरनाक बीमारियों से बचे रहते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप हंस सकते हैं। 

शादी के कुछ दिन बाद मुंह फुलाए पत्नी से पति ने पूछा...
पति- एक बात बताओ शादी से पहले तुम्हारे कितने ब्वॉयफ्रेंड थे ?
पत्नी अन्दर गई और एक लिफाफा लेकर आई, जिसमें चावल के कुछ दाने और 200 रुपये रखे थे।
पति- ये क्या है ?
पत्नी- मैं जब भी कोई ब्वॉयफ्रेंड बनाती थी,
तब एक चावल का दाना इस लिफाफे में डाल देती थी।
यह सुनकर पति ने चावल के दाने गिने। कुल सात निकले।
बोला- सात हैं। कोई बात नहीं, आजकल इतने तो हर लड़की के होते हैं, लेकिन ये 200 रुपये किसलिए रखे हैं?
पत्नी- चार किलो चावल बेच दिए। 
सदमे में पति
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
डॉक्टर- तुम रोज सुबह क्लिनिक के बाहर खड़े होकर औरतों को क्यों घूरते हो?
पप्पू- जी आप ने ही तो बोर्ड में लिखा है कि 'औरतों को देखने का समय सुबह आठ बजे से एक बजे तक है।
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Freepik
वैलेंटाइन के दिन लड़का सुबह ही नहा धो के तैयार हो गया
मां- बेटा कहां जा रहा है
बेटा- अरे मां, आज वैलेंटाइन डे है ना
मां- मतलब तेरी भी गर्लफ्रेंड है ??
बेटा- अरे नहीं मां मैं तो कपल्स पे लाठी चार्ज करने जा रहा हूं।


Jokes: पड़ोसी ने पूछे पप्पू के हालचाल, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
खाने में बाल मिलने पर पति अपनी खूबसूरत पत्नी से रोमांटिक अंदाज में बोला...
पति- सजनी, जानेमन जुल्फों को संभाल लिया करो,
पत्नी- शर्माते हुए, आप भी न...
पति- ज्यादा इतराने की जरूरत नहीं है। अगली बार खाने में बाल मिला, तो मां कसम, सौतन ले आऊंगा।

Chutkule In Hindi: दिनभर की टेंशन को चुटकियों में दूर कर देंगे ये धमाकेदार जोक्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
महिला डॉक्टर- जब तुम परेशान होते हो तो क्या करते हो?
गोलू- जी मंदिर चला जाता हूं
महिला डॉक्टर- बहुत अच्छा करते हो, ध्यान लगाते हो न वहां?
गोलू- जी नहीं, लोगों के जूते चप्पल मिक्स कर देता हूं,
फिर उन लोगों को परेशान होते हुए देखता हूं।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें