फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: पड़ोसी ने पूछे पप्पू के हालचाल, फिर जो हुआ पढ़कर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 14 Jul 2026 05:28 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Chutkule: इन चटपटे चुटकुलों (Majedar Jokes in Hindi) को पढ़कर आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। यह मजेदार जोक्स ट्रेंडिंग भी हैं, जो आपको हंसा हंसाकर लोटपोट कर देंगे।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Viral FunnyJokes Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है और तनाव से बचने में मदद मिलती है। ऐसे में हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स। इसलिए आप अपनी सभी परेशानियों को भूलकर जोर-जोर से हंसिए। वैसे भी सेहत के लिए हंसना फायदेमंद माना जाता है। चलिए फिर पढ़ते हैं और हंसते हैं...

पड़ोसी- कैसे हो बेटा?
पप्पू- बढ़िया
पड़ोसी- क्या कर रहे हो?
पप्पू- मैगी खा रहा हूं
पड़ोसी- इतनी मैगी नहीं खाते
पप्पू- आपको पता है, मेरे दादाजी 102 साल जिए थे
पड़ोसी- वो भी मैगी खाते थे क्या?
पप्पू- नहीं, वो अपने काम से काम रखते थे......
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
बॉयफ्रेंड- तुम मेरे ख्वाबों में और जज्बातों में रहती हो
गर्लफ्रेंड- तुमको किसी ने बेवकूफ बनाया है,
मैं तो दिल्ली में रहती हूं.......


गर्लफ्रेंड- मैं शादी के बाद तुम्हारे सारे दुख बांट लूंगी
बॉयफ्रेंड- पर मुझे कोई दुख ही नहीं है
गर्लफ्रेंड- मैं शादी के बाद के बारे में बात कर रही हूं........
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पति- जो चोरी करता है, वह बाद में बहुत पछताता है
पत्नी- तुमने शादी से पहले जो मेरी नींद चुराई थी,
मेरा दिल चुराया था, उसके बारें में क्या ख्याल है
पति- कह तो रहा हूं, जो चोरी करता है
बाद में बहुत पछताता है.......

Chutkule In Hindi: दिनभर की टेंशन को चुटकियों में दूर कर देंगे ये धमाकेदार जोक्स

Desi Jokes: जब एक पढ़े लिखे आदमी को मिली अनपढ़ पत्नी, फिर जो हुआ पढ़कर पेट पकड़कर हंसेगे आप

4 of 5
जोक्स का खजाना - फोटो : Freepik
साली- पता है, औरत मायके जाने के बाद भी 
अपने पति को रोज फोन क्यों करती है?
जीजा- क्यों?
साली- वो ये याद दिलाती है कि अभी 'टाइगर जिंदा है'.....


साली जी बड़ी ध्यान से बुक पढ़ रही थी
जीजा जी- कौन सी किताब पढ़ रही हैं साली जी?
साली- लड़कियों का पालन पोषण कैसे करें
जीजा- क्यों क्या हुआ?
साली- मैं जानना चाहती हूं कि
मेरा पालन-पोषण सही से हो रहा है या नहीं.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
काका को रात में 12 बजे एक लड़की का फोन आता है
काका-  हैलो कौन?
लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा
काका- कौन हैं आप?
लड़की- तुझसे जुदा अगर हो जायेंगे तो खुद से भी हो जाएंगे जुदा
खुशी के मारे काका की आंखों में पानी आ गया, वो बोले-
तुम सच में मुझसे प्यार करती हो क्या?
लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बंनाने के लिए 8 दबाएं
काका के होश उड़ गए......


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें