फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: मरीज से डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं? फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

Sat, 07 Mar 2026 05:41 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: हंसने से मन प्रसन्न रहता है। हंसने की वजह से मानसिक तनाव दूर होता है। साथ ही आप कई तरह की मानसिक और शारीरिक बीमारियों से दूर रहते हैं। इसलिए जरूरी है कि इंसान को दिन में एक बार जरूर खुलकर हंसना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi: अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तो मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। प्रसन्न रहने के लिए हंसना चाहिए, जिससे मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप जरूर हंसेंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

80 साल की एक बुज़ुर्ग महिला ने कोर्ट में तलाक के लिए अर्जी लगाई।
जज ने बुजुर्ग महिला से पूछा- इस उम्र में तलाक क्यों लेना चाहती हैं आप?
महिला- जज साहब, मेरे पति मुझ पर मानसिक अत्याचार कर रहे हैं।
जज- वो कैसे ?
महिला- इनकी जब मर्जी होती है, मुझे खरी-खोटी सुना देते हैं। 
और जब मैं बोलना शुरू करती हूं तो अपने कान की मशीन निकाल देते हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर- कैसे हो? शराब पीना बंद किया या नहीं? 
मरीज- जी डॉक्टर साहब, बिल्कुल छोड़ दिया है, बस कोई ज्यादा रिक्वेस्ट करता है तो पी लेता हूं।
डॉक्टर- बहुत बढ़िया... और यह तुम्हारे साथ कौन भाई साहब हैं? 
मरीज- जी इनको रिक्वेस्ट करने के लिए रखा हुआ है।
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक मुर्गा अपने मालिक को खिड़की से बैठा देख रहा था।
मालिक बहुत बीमार था और उसकी पत्नी उसके बगल में बैठी थी।
मालिक की पत्नी बोली- आपको बहुत तेज बुखार है, मैं आपके लिए चिकन सूप बना लाती हूं।
इतना सुनते ही मुर्गे के तोते उड़ गए।
मुर्गा बोला- बहन जी, एक बार पैरासीटामोल देकर भी देख लो जरा।

Hindi Jokes: गर्लफ्रेंड- इतना लेट क्यों हो गए, मैं कबसे वेट कर रही हूं? बॉयफ्रेंड का जवाब सुनकर बोलती हुई बंद

4 of 5
धमाकेदार जोक्स - फोटो : freepik
मटरू ने पलटू से पूछा- शादीशुदा लड़की और शादीशुदा लड़के में क्या अंतर है? 
लटू- मंगलसूत्र लटका हो तो लड़की शादीशुदा और
मुंह लटका हो ते लड़का शादीशुदा...!!!

Funny Jokes: देवर- भाभी आप लड़कियां इतनी सुंदर कैसे होती हो? भाभी का जवाब पढ़कर गूंजने लगेंगे ठहाके
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू- सर टीशर्ट अच्छी लग रही है आप पर।
गप्पू- छुट्टी नहीं मिलेगी।
पप्पू- सर सिर्फ टीशर्ट अच्छी लग रही है, मुंह वैसा ही है कुत्ते की तरह। 
पप्पू चुप 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें