फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोक्स: डॉक्टर से पप्पू- जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान दिखता नहीं, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Tue, 24 Nov 2026 06:52 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

जोक्स: तनाव से बचने का सबसे अच्छा उपाय है कि इंसान को खुश रहना चाहिए या खुलकर हंसना चाहिए। बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स और डॉक्टर भी रोज थोड़ी देर हंसने का सलाह देते हैं। ऐसे में आपको हंसाने के लिए हम कुछ झन्नाटेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपकी हंसी कंट्रोल नहीं हो पाएगी। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...
विज्ञापन
1 of 5
डॉक्टर-मरीज वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock/Amar Ujala
जोक्स: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो मन प्रसन्न रहता है। इसके साथ ही आप मानसिक तनाव दूर रहते हैं। आप हंसते रहते हैं, तो कई गंभीर बीमारियों से भी दूर रहते हैं। आप अपने शरीर को स्वस्थ और रोग मुक्त रखना चाहते हैं, तो आपको जरूर हंसना चाहिए। हंसने से हमें कई सारे फायदे मिलते हैं। इसलिए आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।

अस्पताल में नर्स की आंखों में आंखे डालकर रोमांटिक अंदाज में सोनू बोला...
सोनू- आई लव यू, तमुने मेरा दिल चुरा लिया है।
नर्स शर्माकर बोली- चल झूठे दिल को तो हाथ भी नहीं लगाया है, हमने तो सिर्फ किडनी चुराई है।
सोनू बेहोश
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
डॉक्टर- क्या बात है?
गप्पू- जी, कुत्ते ने काट लिया है।
डॉक्टर- तुमने बाहर बोर्ड पर लिखा नहीं पढ़ा, मरीज देखने का समय केवल सुबह आठ से 11 बजे तक है और तुम एक बजे आये हो।
गप्पू- जी मैंने तो पढ़ लिया था, पर कुत्ते ने नहीं पढ़ा।

 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
पप्पू डॉक्टर के पास गया...
पप्पू- डॉक्टर साहब एक समस्या है।
डॉक्टर- क्या परेशानी है?
पप्पू- जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं।
डॉक्टर- ऐसा कब होता है?
पप्पू- फोन पर बात करते वक्त।
डॉक्टर- भाग जा यहां से, वरना तू इस धरती पर नहीं दिखेगा।

हिंदी जोक्स: पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो, चिंटू का जवाब सुनकर उड़े होश

4 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
दोस्त ने कहा - नहीं, अब तो मैं ज्यादा सुखी हूं।
पहले मुझे दो लोगों का काम करना पड़ता था,
अब एक का ही करना पड़ता है।
सुनते ही जोर जोर से हंसने लगा दोस्त।

फनी जोक्स: बेटा- कार की चाबी दो, कॉलेज जाना है फंक्शन है, बाप ने दिया झन्नाटेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
दामाद- आज से मैं रोटी नहीं चावल खाऊंगा।
सास- ऐसा क्यों?
दामाद - मोहल्ले वालों के ताने सुनकर थक गया हूं। रोज कहते हैं कि ससुराल वालों की रोटी तोड़ता हूं।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें