फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: देवर- भैया आपको गिफ्ट देते हैं क्या? भाभी का जवाब सुनकर उड़ गए होश

Thu, 16 Apr 2026 05:53 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi:  हंसने से आपका मन प्रसन्न रहेगा, बल्कि आपसे तनाव भी दूर रहेगा। आपको हंसाने के लिए कुछ हंसी के हंसगुल्ले लेकर आए हैं। इन वायरल जोक्स को पढ़कर आप लोटपोट हो जाएंगे।
 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल हिंदी चुटकुले - फोटो : freepik
Jokes in Hindi:  हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में किसी भी समय हंस सकते हैं। हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ जोक्स और मजेदार चुटकुले, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर... 

जज- तुम्हे तलाक क्यों चाहिए?
पति - जज साहब, मेरी पत्नी मुझ से लहसुन छिलवाती है, प्याज कटवाती है और बर्तन मंजवाती है
जज- इसमें दिक्कत क्या है?
लहसुन को थोड़ा गर्म कर लिया करो आसानी से छील जाएंगे,
प्याज को काटने से पहले फ्रिज में रखा दिया करो, काटने के समय आंखें नहीं जलेगी
बर्तन मांजने से 10 मिनिट पहले भरे टब में डाल दिया करो आसानी से साफ हो जाएंगे
पति - समझ गया हजूर। अर्जी वापस ही दे दो मेरी।
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
देवर- भाभी, भैया आपको गिफ्ट देते हैं क्या?
भाभी- हां।
देवर- क्या?
भाभी- टेंशन और लिस्ट दोनों। 
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़के ने वैलेंटाइन के दिन फौजी की लड़की को प्रपोज किया।
मटरू- कितना कमा लेते हो ?
लड़का- जी 17000 रूपये महीना
मटरू- बस, अबे 15000 रूपये महीना तो मैं अपनी बेटी को पॉकेट मनी दे देता हूं।
लड़का- अंकल जी, उसे जोड़ कर ही तो बता रहा हूं।

Funny Jokes: गप्पू से पप्पू- ऐसा लगता है कि वो लड़की ऊंचा सुनती है, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बेटा- मां मैं एक दिन बहुत बड़ा आदमी बनूंगा। 
मां- फिर क्या करोगे?
बेटा- आपकी झोली खुशियों से भर दूंगा।
मां- पहले ये बोतलें भरकर फ्रिज में रख नालायक।

Funny Jokes: लड़के ने लड़की को दिया कमल का फूल, फिर जो हुआ जानकर कंट्रोल नहीं होगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पिंकी - तुम्हारी दिल्ली की यात्रा कैसी थी?
सहेली- अरे! बता नहीं सकती! रास्ते में मेरे पापा पानी लेने उतर गए और गाड़ी चल पड़ी और वह स्टेशन पर ही छूट गए
पिंकी- तुम्हारा दर्द समझ सकती हूं, तुम्हें इतनी लंबी यात्रा में प्यासा ही रहना पड़ा होगा।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें