फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: गप्पू से पप्पू- ऐसा लगता है कि वो लड़की ऊंचा सुनती है, फिर जो हुआ जानकर लगाएंगे ठहाके

Thu, 16 Apr 2026 05:42 PM IST
Dharmendra Kumar Singh फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: अगर आप हंसते रहते हैं, मन की उदासी दूर रहती है और आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने से मन में सकारात्मक ख्याल आते हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: हंसने से हमारे शरीर में रक्त संचार ठीक तरीके से होने लगता है, जो हमारे शरीर के लिए बेहद फायदेमंद साबित होता है। इसके साथ ही हंसने से दिल से संबंधित बीमारियों से भी बचे रहने में मदद मिलती है। ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए हमारे लिए हंसना बहुत जरूरी है। इसलिए जोक्स और चुटकुले की मदद से आज हम आपकी हंसने में मदद करेंगे। हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के इस सफर पर।

एक दिन टीचर ने पूछा- तुम बाकी बच्चों के साथ क्यों नहीं आते?
सुरेश- झुंड में तो गधे आते हैं मैम, शेर हमेशा अकेला ही आता है।
सोनू -मोनू परीक्षा पर चर्चा कर रहे थे,,,,,
अगर परीक्षा में पेपर बहुत कठिन हो तो…आंखें बंद करो, 
गहरी सांस लो और जोर से कहो- ये सब्जेक्ट बहुत मजेदार है...
इसलिए अगले साल फिर पढ़ेंगे... 
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
शिक्षक छात्र से सवाल करता है,
शिक्षक- भारत में सबसे खतरनाक नदी कौन सी है?
छात्र- भावना।
शिक्षक – वो कैसे?
छात्र – क्योंकि, सब इसमें बह जाते हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
Funny jokes - फोटो : freepik
पिंटू- चिंटू, बोले तो... ये Ford क्या है? 
चिंटू - भाई गाड़ी है...गाड़ी..! 
पिंटू - तो फिर, ये Oxford क्या है...? 
चिंटू - सिंपल है भाई, OX माने बैल और Ford माने गाड़ी... Oxford बोले तो बैलगाड़ी।

Jija Sali Jokes: साली- जीजाजी, मैं कैसी लग रही हूं? जवाब पढ़कर लगाएंगे हंसी के ठहाके

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
एक अजनबी लड़की आधी रात को बिहारी वकील को फोनकर बोली...
लड़की- आप मेरा फ्रेंड बनेंगे
बिहारी वकील- हां क्यों नहीं, आपका नाम क्या है
लड़की- धारा
बिहारी वकील- कौन सी धारा 144 या 145
लड़की ने तुरंत फोन काट दिया।

Husband Wife Jokes: पति-पत्नी की बातें हंसा-हंसाकर कर देंगी लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पप्पू- ऐसा लगता है कि वो लड़की ऊंचा सुनती है।
मैं कुछ कहता हूं वो कुछ और ही बोलती है।
गप्पू- वो कैसे?
पप्पू- मैंने कहा… आई लव यू,
तो वह बोली मैंने कल ही नए सैंडल खरीदे हैं।


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें