फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: भाभी- देवर जी, शादी कब कर रहे हो? फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 03 Aug 2026 06:51 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi:  जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
भाभी देवर जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi: इंसान को सेहतमंद रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह और शाम नियमित रूप से हंसते हैं, तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके आसापास भी नहीं भटकती है। इसलिए आपको हंसाने के लिए हम लेकर आए हैं कुछ वायरल हो रहे चुटकुले, जिन्हें पढ़कर आप पेट पकड़कर ठहाके लगाने लगेंगे।

राकेश- यार तू अपनी बीवी को किस नाम से बुलाता है?
रमेश- गूगल डार्लिंग
राकेश- ये कैसा नाम हुआ।
रमेश- क्या करूं, सवाल एक करता हूं और जवाब 100 मिलते हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
भाभी- देवर जी, शादी कब कर रहे हो?
देवर- जब आपकी जैसी भाभी मिलेगी।
भाभी- फिर तो सारी ज़िंदगी कुंवारे रहोगे।
 
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
पति पत्नी से- 15 वर्षों में आज पहली बार अलार्म से सुबह-सुबह मेरी नींद खुल गई।
पत्नी- वह कैसे जी? क्या आपको अलार्म सुनाई नहीं देता था? 
पति- नहीं आज सुबह मुझे जगाने के लिए तुम्हारी मां ने अलार्म घड़ी फेंक कर सिर पर मारी थी।

Jokes: शादी के दूसरे दिन ही पत्नी को पीटने लगा अनपढ़ पति, वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
मास्टर जी- 'संगठन में ही शक्ति है' का एक अच्छा सा उदाहरण दो।
छात्र- जेब में एक बीड़ी हो तो टूट जाती है और पूरा बंडल हो तो नहीं टूटता
अब मास्टर जी के समझ नहीं आ रहा डांटू या तारीफ करूं?

Jokes In Hindi: बहू के प्रेग्नेंट होने पर सास ने कही ऐसी बात, पढ़कर खिलखिलाकर हंसेगे आप
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
जब चिंटू ने पिंटू से पूछा कि भाई उदास क्यों बैठे हो
पिंटू- क्या हुआ भाई क्यों उदास बैठे हो?
चिंटू- कल एक न्यूज चैनल के एंकर ने कहा था
आइए हम आपको गोवा लेकर चलते हैं। 
तभी से तैयार बैठा हूं, कोई आया ही नहीं। 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें