फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: साला- मुझे शादी नहीं करनी, सभी औरतों से डर लगता है, जीजा ने दी गजब की सलाह

Mon, 03 Aug 2026 06:41 PM IST
धर्मेंद्र कुमार सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: हर इंसान को स्वस्थ रहने के लिए अच्छे खान-पान और अच्छी हवा की तरह हंसी की भी जरूरत होती है। आपको स्वस्थ रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi: सेहत के लिए किसी हंसना किसी दवा से कम नहीं है।  तेज रफ्तार और व्यस्त जिंदगी में तनाव से दूर रहना बेहद जरूरी है। ऐसे में मजेदार जोक्स और चुटकुले चेहरे पर मुस्कान लाते हैं, बल्कि माहौल को भी खुशनुमा बनाते हैं। इसीलिए आज हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ते ही आपकी हंसी छूट जाएगी।

लड़की- हम तेरे बिन अब रह नहीं सकते, तेरे बिना क्या वजूद मेरा।
लड़का- (Excited होकर) कौन हो आप?
लड़की- तुझसे जुदा गर हो जाएंगे तो खुद से ही हो जाएंगे जुदा।
लड़का- (खुशी के मारे आंखों से पानी लाते हुए) तुम सचमुच मुझसे शादी करोगी?
लड़की- इस गाने को अपनी कॉलर ट्यून बनाने के लिए 8 दबाएं।

 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
जीजा और साला आपस में बात कर रहे थे
साला- जीजा जी, मुझे शादी नहीं करनी
मुझे सभी औरतों से डर लगता है!
जीजा- अरे साले जी कर लो शादी! फिर एक ही औरत से डर लगेगा,
बाकी सब अच्छी लगेंगी
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
पत्नी- अच्छा एक बात बताइए कि ये शादी का असली मतलब होता क्या है?
पति- यही कि धूमधाम से खुद की सुपारी देना।

Jokes: शादी के दूसरे दिन ही पत्नी को पीटने लगा अनपढ़ पति, वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल
 

4 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : Freepik
सेल्समैन- मैडम, मेरे पास एक ऐसी किताब है,
जिसमें पतियों के देर रात तक घर से बाहर रहने के 100 बहाने बताए गए हैं,
क्या आप इस किताब को खरीदना चाहेंगी...?
महिला- मैं इस किताब को खरीदूं ऐसा आपको क्यों लगता है...?
सेल्समैन- मैडम, क्योंकि इस किताब की एक प्रति
आज सुबह ही मैंने आपके पति को बेची है...!


Funny Chutkule: पडिंत- आप अपने पति के भविष्य के बारें में क्या जानना चाहती हैं? पत्नी ने दिया गजब का जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक हैंडसम लड़का क्लास में आया।
और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं।
लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं।
सोचो क्या कहा होगा?
थोड़ी जगह देना बहन जी।
झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें