Comedy Jokes in Hindi: हेथ्स एक्सपर्ट्स का मानना है कि सुखमय जीवन जीने और सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हालांकि, आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम इतना व्यस्त हो गए हैं कि हंसना तक भूल गए हैं। इसकी वजह से बेहद कम उम्र में तनाव का शिकार हो रहे हैं। तनाव से बचने के लिए हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए हैं कुछ ऐसे मजेदार जोक्स (Funny Jokes), जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...
घर के बाहर खड़े देवर और भाभी
तभी एक अंधा वहां से निकलते हुए बोला-
ऐ हुस्न की मल्लिका, अंधे को 5 रुपए दे दे
देवर ने भाभी की तरफ देखा और बोला-
दे दो भाभी, वाकई अंधा है.......
भाभी (देवर से)- कल जो भिखारी आया था,
वो बहुत गधा था
देवर- क्यूं....क्या हुआ?
भाभी- कल मैंने उसे खाना दिया था
और आज वो मुझे एक किताब देकर गया है
देवर- कौन-सी किताब?
भाभी- खाना पकाना सीखें.....