Jokes in Hindi, Chutkule: जिस तरह से हम सेहतमंद रहने के लिए नियमित रूप से खाना खाते हैं उसी तरह नियमित रूप से हंसना भी चाहिए। अगर आप हंसते रहते हैं और मन प्रसन्न रहता है जिसकी वजह से चेहरे पर चमक रहती है। हंसना भी एक तरह का योग है। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को हंसने की सलाह देते हैं। हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi, Chutkule) लेकर आते हैं। आज भी कुछ मेजदार चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस सकते हैं।
बंता- तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकते हो?
संता (कुछ पल सोचकर कहा)- मैं 6 केले खा सकता हूँ।
बंता ने हँसते हुए जवाब दिया- गलत जवाब दोस्त,
पहला केला खा लेने के बाद तुम्हारा पेट खाली कहां रहेगा !?
इसलिए खाली पेट होने पर तुम केवल
एक ही केला खा सकते हो।
संता घर पहुंचा और जाते ही बीवी से सवाल किया
तुम खाली पेट होने पर कितने केले खा सकती हो?
बीवी- मैं 4 केले खा सकती हूँ।
संता (निराश स्वर में बोला)- अगर 6 कहती तो
एक मस्त का Jokes सुनाता तुझे