फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi,Chutkule: साली- जीजा जी, क्या आप जर्मन भाषा पढ़ सकते हो? जीजा की बात सुनकर बोलती हुई बंद

Wed, 04 Dec 2024 02:29 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi,Chutkule: हंसना हर किसी के लिए बेहद फायदेमंद होता है। अगर आप प्रसन्न रहते हैं, तरोताजा महसूस करते हैं और स्वस्थ रहते हैं। हंसी मानसिक तनाव से बचाने में मदद करती है।
विज्ञापन
1 of 5
जीजा साली जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi,Chutkule: हंसने और मुस्कुराने से हमारे आसपास खुशी का माहौल रहता है और हम सकारात्म सोचते हैं। इसकी वजह से मानसिक तनाव से भी हमें बचे रहते हैं।  अगर हमें सेहतमंद रहना है, तो मानसिक तनाव को अपने आप से दूर रखना होगा। इसके लिए हंसना बहुत जरूरी है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। आप नीचे दिए जोक्स और चुटकुले को पढ़कर हंस सकते हैं। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

लड़की ट्रेन में एक लड़के से बोली- क्या मैं यहां बैठ सकती हूं? 
लड़का- हां हां, बिल्कुल, अपनी ही सीट समझो, 
लड़की- क्या मैं आपकी बोतल से थोड़ा पानी पी सकती हूं? 
लड़का- हां हां, जरूर, 
लड़की- अगला स्टेशन कौन-सा है भैया? 
लड़का- मेरे दिमाग में कोई जीपीएस नहीं लगा है, 
लड़की- जल्दी सीट खाली करो, मुझे नींद आ रही है!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
साली ने जीजा से पूछा- जीजा जी, क्या आप जर्मन भाषा पढ़ सकते हो?
जीजा ने कहा- क्यों नहीं, बिल्कुल पढ़ सकता हूं
साली- वो कैसे जीजा जी?
जीजा- साली जी, अगर जर्मन भाषा हिंदी या अंग्रेजी में लिखी हो तब पढ़ सकता हूं।
साली की बोलती हुई बंद
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
बैंक लूटने के बाद... 
डाकू- तुमने मुझे देखा 
कलर्क- हां 
डाकू ने कलर्क को गोली मारकर एक आदमी से पूछा- तुमने कुछ देखा... 
आदमी- नहीं, पर मेरी पत्नी ने देखा है, साथ में कह रही है पुलिस को भी बताएगी...

Jokes: मरीज- मुझे बीमारी है कि खाना खाने के बाद भूख नहीं लगती है, डॉक्टर का जवाब पढ़कर छूट जाएगी आपकी हंसी

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
एक हैंडसम लड़का क्लास में आया।
और सारी लड़किया देखते ही दीवानी हो गईं।
लेकिन फिर लड़के ने आते ही कुछ ऐसा कहा कि लड़कियां बेहोश हो गईं।
सोचो क्या कहा होगा?
थोड़ी जगह देना बहन जी।
झाड़ू लगानी है, हाय रे बेरोजगारी।

Comedy Jokes: मास्टर जी- तुमने कभी कोई अच्छा काम किया है? छात्र ने दिया गजब का जवाब

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पति पत्नी से- 15 सालों में आज पहली बार अलार्म से सुबह-सुबह मेरी नींद खुल गई।
पत्नी- वह कैसे जी? क्या आपको अलार्म सुनाई नहीं देता था? 
पति- नहीं आज सुबह मुझे जगाने के लिए तुम्हारी मां ने अलार्म घड़ी फेंक कर सिर पर मारी थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें