फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi, Chutkule: टीचर- तुम स्कूल किसलिए आते हो? पप्पू का जवाब पढ़कर घर में बन जाएगा खुशी का माहौल

Wed, 25 Dec 2024 03:23 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi, Chutkule: हंसी किसी दवा से कम नहीं है और यह कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। अगर आपको भागमभाग जिंदगी और बढ़ते काम के दबाव के बीच भी खुश रहना है, तो नियमित रूप से हंसना चाहिए।
 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi, Chutkule: हम सभी को मानिसक तनाव से बचने के लिए आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसने की जरूरत है। अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपका मन प्रसन्न रहता है। कई गंभीर बीमारियों से बचाने में हंसी हमारी मदद करती है। इसलिए हम सभी को हर दिन सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Jokes in Hindi, Chutkule) लेकर आए हैं। इन जोक्स (Viral Jokes) को पढ़ने के बाद आप हंसने पर मजबूर हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

एक शराबी झूमता हुआ घर की ओर जा रहा था कि अचानक रुक गया...
उसने देखा उसके पीछे दो लड़किया किसी बात पर आपस में झगड़ रही थी।
पहली लड़की - भगवान करे तेरी शादी किसी शराबी से हो जाए।
दूसरी लड़की- नहीं, भगवान करे तेरी शादी हो जाए।
शराबी बोला- तो मैं रुकूं या जाऊं?
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
टीचर- पप्पू तुम स्कूल किसलिए आते हो?
पप्पू- विद्या के लिए।
टीचर- तो क्लास में सो क्यों रहे हो?
पप्पू- सर आज विद्या नहीं आई इसलिए।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
वोटर- ये जो उंगली पर स्याही लगाई गई है, ये कितने दिन में निकलेगी?
चुनाव अधिकारी- तीन महीने में।
वोटर- मेरे बालों पर भी लगादो प्लीज... डाई तो 15 दिन में ही निकल जाती है। 

Chutkule in Hindi: संता- अगर तुम्हें ठंड लगती है तो क्या करते हो? बंता का जवाब पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी हंसी

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
कंजूस बाप ने बेटे को एक नया चश्मा दिया, बेटा कुर्सी पर बैठ कर कुछ सोच रहा था...
कंजूस पिता ने आवाज लगाई- क्या पढ़ रहे हो?
बेटा- कुछ नहीं पिता जी
बाप- तो कुछ लिख रहे?
बेटा- जी नहीं पिताजी
बाप- (गुस्से से) तो फिर अपना चश्मा उतार क्यों नहीं देते? फिजूलखर्ची की आदत पड़ गई है...

Chutkule in Hindi: बॉयफ्रेंड की बात सुनकर गर्लफ्रेंड को लगा झटका, पढ़िए मजेदार चुटकुले
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
टीचर- एक टोकरी में 20 सेब थे 10 सड़ गए कितने बचे ? 
पिंटू- 20 ही बचेंगे और क्या,,,,
टीचर-  मूर्ख 20 कैसे बचेंगे? 
पिंटू- सड़े हुए सेब कहां जाएंगे, सड़ने से केले थोड़ी बन जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें