Chutkule in Hindi, हिंदी चुटकुले: हंसने से हमारा इम्यून सिस्टम बेहतर होता है और कई बीमारियां भी दूर रहती हैं। हंसने से ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है जिसकी वजह से दिल की बीमारियों से बच सकते हैं। हंसने से इंसान तनाव से दूर रहता है और हमारी याददाश्त ठीक रहती है। खुश रहने वाला शख्स पल भर में किसी को भी अपना बना लेता है। जो लोग हमेशा हंसते और मुस्कुराते रहते हैं वो लोग परिवार और ऑफिस में भी सबसे लोकप्रिय होते हैं। साथ ही ऐसे लोगों से लोग अधिक दोस्ती भी करना चाहते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स लाए हैं, जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे है। तो देर किस बात की आइए शुरू करते हैं, हंसने हंसाने के मजेदार सिलसिला...
पप्पू- क्या तुमको पता है कि मंदिर में पुरुष ही पुजारी क्यों होते है
चप्पू- नहीं यार तुम ही बता दो
गप्पू- मुझे पता है मैं बताता हूं
गप्पू- ताकि, लोग सिर्फ भगवान पर ध्यान दे सकें