फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi, Chutkule: डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए? मरीज का जवाब सुनकर उड़े होश

Sun, 02 Feb 2025 12:59 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi, Chutkule: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी।
 
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Jokes in Hindi, Chutkule: जीवन से तनाव को दूर करने और जिंदगी की सभी परेशानियों को खत्म करने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि अच्छी सेहत के लिए प्रसन्न रहना बहुत जरूरी है। सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। हम आपको हंसाने के लिए लाए हैं मजेदार जोक्स (Funny Jokes in Hindi), जिन्हें पढ़कर आप हंस-हंस कर लोटपोट हो जाएंगे।

लड़का अपने दोस्त के पास जाकर बोला- शादी की पहली रात है? पत्नी को कैसे इंप्रेस करूं?
दोस्त बोला- शराब पीकर जाना और हाथ में बोतल भी घरवालों से चुराकर ले जाना
पत्नी को शराबी बन कहना- अगर तुम कहोगी, तो मैं ये आदत छोड़ दूंगा।
देखना, वह तुरंत कहेगी, प्लीज आज से ही छोड़ दीजिए। मेरी कसम खाओ...
आज के बाद शराब को हाथ नहीं लगाओगे...
घर जाकर शख्स ने ऐसा ही किया।
पत्नी ललचाई नजरों से बोली- नहीं, नहीं... ओके।
अगर White Magic Vodka है तो, एक पैग मुझे भी मारना है।
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
डॉक्टर- आपके तीन दांत कैसे टूट गए?
मरीज- जी पत्नी ने बहुत सख्त रोटी बनाई थी।
डॉक्टर- तो खाने के लिए मना कर देते। 
मरीज- जी वही किया था।
मरीज का जवाब सुनकर चुप
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
संता ने एक राह चलती अजनबी लड़की से कहा- आपने पहचाना मुझे...?
लड़की- नहीं, आप कौन हो...?
संता- मैं वही हूं, जिसे आपने कल भी नहीं पहचाना था...!

Comedy Jokes: बाप से बेटी- मैं पड़ोसी के साथ भाग रही हूं, फिर जो हुआ जानकर छूट जाएगी आपकी हंसी
 

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
रिश्तेदार- बेटा क्या प्लानिंग है आगे की...?
पप्पू- वो तो आप पर निर्भर करता है...
रिश्तेदार- वो कैसे...?
पप्पू- 100 रुपये दिए तो बर्गर लाऊंगा
और अगर 200 दिए तो पिज्जा...!

Chutkule: देवर- आप अच्छी चटनी कैसे बना लेती हैं? भाभी का जावब पढ़कर हंसी रोकना हो जाएगा मुश्किल
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
लड़का जैसे ही कॉलेज में पहुंचा, खुशी के मारे उछलने लगा।
दोस्त- क्या हुआ, इतना खुश कैसे है?
लड़का- आज पहली बार मुझसे किसी लड़की ने मेट्रो में बात की है।
दोस्त- वाह भाई, क्या बात हुई?
लड़का- मैं बैठा था, वो बोली- उठ ये लेडीज सीट है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें