फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? लड़की का जवाब सुनकर बोलती हुई बंद

Thu, 27 Mar 2025 06:08 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: खुलकर हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है जिसकी वजह से कई बीमारियां दूर रहती हैं। मानसिक व शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए आपकी हंसी एक बेहद फायदेमंद दवा है।
विज्ञापन
1 of 5
गर्लफ्रेंड बॉयफ्रेंड चुटकुले - फोटो : freepik
Jokes in Hindi: खुलकर हंसने से मानसिक तनाव दूर होता है जिसकी वजह से कई बीमारियां दूर रहती हैं। मानसिक व शारीरिक समस्याओं से बचने के लिए आपकी हंसी एक बेहद फायदेमंद दवा है। जोक्स और चुटकुले (Jokes chutkule in hindi) इंसान को हंसाने में बेहद मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले (Funny jokes chutkule in hindi) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

औरत- भैया लाल मिर्च देना,
दुकानदार चिल्लाया- अरे हरी मिर्च देना जरा
औरत- पर भाईसाहब मैंने लाल मिर्च मांगी है, जल्दी मंगाइए ,
दुकानदार- अरे हरी मिर्च ला रे जल्दी,
औरत (गुस्से में )- भैया मुझे लाल मिर्च लेनी है,
आप बार बार हरी मिर्च क्यों चिल्ला रहे है,
दुकानदार (मुस्कुराते हुए)- नाराज न होइए मैडम, लाल मिर्च ही दे रहा हूं, हरी तो नौकर का नाम है
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
लड़का- जान, तुम्हारा नाम हाथ पर लिखूं या दिल पर? 
लड़की- इधर-उधर कहां लिखते हो 
सच्चा प्यार है तो पॉपर्टी के पेपर्स पर लिखो सीधी बात, नो बकवास।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
बच्चा- मम्मी आप कहती हैं कि परियां उड़ती हैं, फिर पड़ोस की आंटी क्यों नहीं उड़ती?
मम्मी- वह कबसे परी हो गई?
बच्चा- पापा ही तो आंटी को परी कहते हैं।
मम्मी- तो फिर बेटा आज वो परी भी उड़ेगी और तेरे पापा भी।

Comedy Jokes: पत्नी- तुम कल पड़ोसन के साथ फिल्म देखने गए थे? पति का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

4 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पिंटू आम खरीदने गया,,,, 
पिंटू- एक किलो आम कितने का है भाई ?
दुकानदार- 50 रूपये का है,,,,, 
पिंटू 20 रूपये दे दो,,,,,,,
दुकानदार- 20 रूपये में तो सिर्फ गुठली मिलती है। 
पिंटू- ये पकड़ो 30 रूपये और आम दे दो, गुठली तुम रख लो।

Hindi Jokes: डॉक्टर- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे? मरीज जवाब सुनकर उड़े होश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : अमर उजाला
शिक्षक- “कौनसा पंछी सबसे तेज़ उड़ता है?
छात्र- सर गदहा।
शिक्षक-“नालायक, गदहा कोई पंछी हैं।
तेरा बाप क्या करता है?
छात्र- “दाउद के गैंग में ‘शूटर है।


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें