फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: पत्नी- तुम कल पड़ोसन के साथ फिल्म देखने गए थे? पति का जवाब पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Thu, 27 Mar 2025 05:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: अगर घर में खुशहाली रहती है, तो परिवार के सभी सदस्य तनाव मुक्त रहते हैं। इसलिए हम सभी को घर में बैठकर हंसी-मजाक करना चाहिए। इसके साथ ही नियमित रूप से जोर-जोर से हंसना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
Comedy Jokes: अगर घर में खुशहाली रहती है, तो परिवार के सभी सदस्य तनाव मुक्त रहते हैं। इसलिए हम सभी को घर में बैठकर हंसी-मजाक करना चाहिए। इसके साथ ही नियमित रूप से जोर-जोर से हंसना चाहिए। हंसने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है। इसीलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स (Jokes in Hindi Funny) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक सकेंगे। तो चलिए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर... 

पत्नी की तबीयत कुछ खराब रहती थी, तो उसने पेंटर से अपनी एक तस्वीर बनवाई, फिर कुछ सोच कर पेंटर को कहा कि गले में नौलखा हार भी बना दो।
पेंटिंग बनने के बाद पेंटर ने पूछा- आपने ऐसा क्यों किया...?
पत्नी बोली- कभी मैं मर गई, तो मेरे पति दूसरी शादी कर लेंगे, नई वाली आएगी, तो वो हार ढूंढेगी और मिलेगा नहीं तो झगड़ा होगा
तब मेरी आत्मा को सच्चा सुकून मिलेगा...
इसे कहते हैं, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी...!
 
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पत्नी- मेरे गांव में बोलने वाला पहला रेडियो मेरे पापाजी लेकर आए थे। 
पति- अपनी मम्मी के बारे में ऐसा नहीं बोलते, पगली।
 
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
पत्नी- तुम कल पड़ोसन के साथ फिल्म देखने गए थे?
पति- हां, क्या करूं?
तुम तो जानती ही हो कि आजकल परिवार के साथ देखने  लायक फिल्में कहां बनती हैं? 

आज के मजेदार जोक्स: मास्टर जी- मुहावरे का अर्थ बताओ 'सांप की दुम पर पैर रखना, छात्र ने दिया गजब जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
मास्टर जी की ड्यूटी अफ्रीका के जंगली आदिवासी क्षेत्र में लगी!
मास्टर जी - बच्चों, पहले वाले टीचर कैसे थे?
बच्चे- स्वादिष्ट, उन्हें पकाकर खाने में मजा आ गया था। 
मास्टर जी तुरंत नौकरी छोड़ कर भाग गए वहां से।

Hindi Jokes: डॉक्टर- अगर तुम मेरी दवा से ठीक हो गए तो मुझे क्या इनाम दोगे? मरीज जवाब सुनकर उड़े होश
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
पत्नी- अगर मैं खो गई तो तुम क्या करोगे?
पति- मैं अखबार में इश्तिहार दूंगा।
पत्नी- तुम कितने अच्छे हो, क्या लिखोगे ?
पति- जिसको मिले उसकी
पतिदेव की बात सुनकर पत्नी उसी जगह पर बेहोश हो गई।

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें