फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: मास्टर जी ने जब संता से कहा- तुम बेवकूफ हो, पढ़िए लोटपोट करने वाले जोक्स

Tue, 06 Sep 2022 06:53 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes And Chutkule in Hindi: हंसने से हमारा मन और शरीर स्वस्थ रहता है और हम सकारात्मक सोचते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन जोक्स लेकर आते हैं। आज भी कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आ रहे हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो देर किस बात की, आइए शुरू करते हैं हंसने और हंसाने का सिलसिला...

पत्नी के जन्मदिन पर पति ने पूछा - तुम्हें क्या गिफ्ट चाहिए?
पत्नी की इच्छा नई कार लेने की थी।
उसने इशारों में कहा- मुझे ऐसी चीज लाकर दो जिस पर सवार होते ही मैं 2 सेकेंड में 0 से 80
पर पहुंच जाऊं।
शाम को पति ने उसे वजन का कांटा लाकर दे दिया।
पत्नी के होश उड़ गए। 
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
मास्टर जी- जो बेवकूफ है वो खड़ा हो जाए
संता खड़ा हो गया
मास्टर जी- तुम बेवकूफ हो?
संता- नहीं मास्टर जी आप अकेले खड़े थे मुझे अच्छा नहीं लगा।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
अंकल- अरे बेटा ये पैर में पट्टी कैसी बांध रखी है, क्या हुआ?
पप्पू- कुछ नहीं अंकल बाइक से गिर गया चोट लग गई है...!
अंकल- ओह हो हो बेटा 'दवा-दारु' ले ली...?
पप्पू- हां अंकल गिरने से पहले ही ली थी...!

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति- तुम मेरी फिल्म में काम करोगी? 
पत्नी- हां पर मुझे करना क्या होगा?
पति- तुम्हें धीरे-धीरे पानी में जाना होगा।
पत्नी- ठीक है पर फिल्म का नाम क्या है?
पति- गई भैंस पानी में।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक बार एक दामाद शराब पी के घर लौटा...फिर ससुराल वालों से बचने के लिए चुपचाप सूटकेस पर काम करने लगा...
ससुर- आज फिर पी के आए हैं?
दामाद- नहीं।
ससुर- तो, सूटकेस खोल के क्या रेडियो स्टेशन लगा रहे हैं।



 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मोटू- अगर तुम्हें गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
पतलू- मैं कूलर के पास जाकर बैठ जाता हूं।
मोटू- अगर फिर भी गर्मी लगती है तो क्या करते हो?
पतलू- तो फिर मैं कूलर चालू कर लेता हूं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
महिला- सही रेट लगाओ भईया..., हम हमेशा इसी दुकान से सामान ले जाते हैं।
दुकानदार- भगवान से डरो बहन जी, हमारी दुकान की तो कल ही ओपनिंग हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें