फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi: प्रेमी से प्रेमिका- जल्दी खिड़की से कूदो पापा आ रहे हैं, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी

Wed, 07 Dec 2022 06:45 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Jokes in Hindi: अगर आप हंसते रहते हैं, तो आपका स्वास्थ्य अच्छा रहता है। हंसने से इंसान का मन, मस्तिष्क और दिमाग सकारात्मक सोचता है। इसकी वजह से आप तनाव से दूर रहता। हेल्थ एक्सपर्ट्स और योग गुरु का भी मानना है कि हंसने से इम्यून सिस्टम मजबूत रहता है। हंसने की वजह से ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है जिसकी वजह से दिल की बीमारियां दूर रहती हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए लेकर आए हैं कुछ मजेदार जोक्स, जो आपके तनाव को कम कर देंगे। 

चिंटू बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी।
हर बार शादी होते होते टूट जाती।
सारे दोस्तों से पूछ लिया लेकिन कोई समाधान नहीं मिला।
बेचारा एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला-
पंडित जी कोई उपाय बताए मेरी शादी नहीं हो रही हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा-
.
.
शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
प्रेमिका (प्रेमी से)- अरे बाबा, जल्दी खिड़की से कूदो पापा आ रहे हैं।
प्रेमी- अरे 13वीं मंजिल हैं ये।
प्रेमिका- अरे, यह शगुन-अपशगुन सोचने का वक्त नहीं है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पप्पू- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है? 
सरला- लोग समय के साथ बदल जाते हैं लेकिन तुम नहीं बदले।
पप्पू- वह कैसे? 
सरला- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी बेरोजगार थे और आज भी बेरोजगार हो। 
पप्पू चुप

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
एक पिंकी दिवाली की शॉपिंग करने गयी
पिंकी- भैया अच्छा सा हार दिखाना
दुकानदार- ये लीजिये एकदम नया ब्रांड है
पिंकी- नहीं कोई अंगूठी दिखाओ
दुकानदार- मैडम आप एक हफ्ते से रोज ऐसे ही सब कुछ देख कर चली जाती हो
कुछ लेती क्यों नहीं ?
पिंकी- भैया मैं तो रोज कुछ ना कुछ लेके जाती हूं आप ध्यान ही नहीं देते...

Jokes Hindi: मां- देखो बेटा शरारती लड़कों से दूर रहा करो, बेटे का जवाब सुनकर मां के उड़ गए होश

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
गांव के बगीचे में बम देखकर संता अपने दोस्त से बोला...
संता- चल यार, पुलिस को दे देते हैं।
बंता- लेकिन इनमें से कोई बीच में ही फट गया तो?
संता- अरे यार, झूठ बोल देंगे...
कहेंगे कि एक ही बम मिला था !

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
राजू एक बैंक में गया और बोला...
मुझे एक ज्वाइंट अकाउंट खुलवाना है...! 
बैंक मैनेजर- किसके साथ...? 
राजू- जिसके अकाउंट में खूब सारा पैसा हो... 
बैंक मैनेजर (गार्ड से) - धक्के मारकर बाहर निकालो इसको...!

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
अगर परीक्षा में पेपर कठिन हो तो आंखें बंद करो।
गहरी सांस लो और जोर से कहो।
ये विषय बहुत मजेदार है हम अगले साल इसे फिर से पढेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें