Jokes in Hindi: सेहत के लिए हंसना बेहद फायदेमंद होता है। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में तनाव से बचना बहुत जरूरी है। ऐसे में जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बनाने में मददगार साबित होते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़कर ठहाके मारकर हंसने लगेंगे आप।
बस में एक लड़के की नजर पीछे की सीट पर बैठी लड़की पर पड़ी
लड़का- पहचाना मुझे?
लड़की- नहीं तो
लड़का- अरे, हम दोनों एक ही क्लास में पढ़ते थे
लड़की- पढ़ती तो मैं थी, तू तो रोज मुर्गा ही बनता था.....
मास्टर जी- पप्पू, तुम्हारे पड़ोस के दादाजी आजकल दिखाई नहीं दे रहे हैं?
पप्पू- सर वो गुजर गए
मास्टर जी- अरे, क्या हुआ था उन्हें?
पप्पू- वो टीवी पर योग सीखाने वाले बाबा को देखकर योगा कर रहे थे
मास्टर जी- अच्छा, फिर?
पप्पू- बाबा ने निर्देश दिया गहरी सांस अंदर लो और जब मैं कहूं तब बाहर छोड़ना
मास्टर जी- अच्छा फिर?
पप्पू- फिर क्या अचानक लाइट चली गई और
तीन घंटे बाद जब लाइट आई तब तक दादाजी चल बसे थे.......