फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: इंजेक्शन को लेकर डॉक्टर ने मरीज से कही ऐसी बात, हंस-हंसकर लोटपोट हो जाएंगे आप

Fri, 23 May 2025 10:29 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Hindi Jokes: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हंसना-मुस्कुराना बेहद जरूरी है। हंसने-मुस्कुराने से मन प्रसन्न रहता है और आप तरोताजा महसूस करते हैं।

विज्ञापन
1 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
Jokes In Hindi: बीते सालों में जिंदगी इतनी भागमभाग हो चुकी है कि सेहतमंद रहना भी एक चुनौती बन गया है। लोगों को अपना ख्याल रखने का भी समय नहीं मिल पाता है। ऐसे में अगर आप हर दिन नियमित रूप से हंसते हैं, तो सेहत को काफी फायदा होता है। इसके साथ ही आप मानसिक तौर पर तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स (Viral Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Majedar Chutkule) लेकर आए हैं जिन्हें पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।

डॉक्टर- इंजेक्शन लिखा था, क्यों नहीं खरीदा
मरीज- शनिवार को सुई नहीं खरीदते, शनिदेव नाराज हो जाएंगे
डॉक्टर- खरीद लो वरना, यमराज नाराज हो जाएंगे........

डॉक्टर (मरीज से)- अब तुम बिल्कुल ठीक हो गये हो फिर
भी इतना क्यों डर रहे हो?
मरीज (डॉक्टर से)- जिस गाड़ी से मेरा एक्सीडेंट हुआ था
उस पर लिखा था फिर मिलेंगे.....
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
कॉलेज का पहला दिन, एक खूबसूरत लड़की एक आदमी के करीब जाकर बोली-
हाय, मैं फस्टईयर से और तुम
आदमी- धत पगली, मैं तो अपने बेटे का एडमिशन कराने आया हूं
लड़की- क्या?
आदमी- संतूर से सिर्फ मम्मियां नहीं, कभी-कभी पापा भी नहा लेते हैं.......
विज्ञापन

3 of 5
पति-पत्नी के वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
पति ऑफिस से लौटा तो पत्नी ने कहा
अजी सुनते हो, तुमको ऑफिस की फिक्र है
घर की कोई फिक्र ही नहीं
पति गुस्से में- क्यों क्या हुआ?
पत्नी- लगता है हमारी बेटी ने बाहर किसी से सेटिंग कर ली है
पति हैरानी से- तुमको कैसे पता?
पत्नी- आज कल मोबाइल रिचार्ज के पैसे ही नहीं मांगती है
पति बेहोश.....


Jokes In Hindi: साली- उठ जाइए मैं रोटी बना रही हूं, जीजा ने दिया गजब का मजेदार जवाब

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
एक मॉडर्न लड़की भुट्टे बेचने वाले शख्स के पास आकर बोली-
एक हैडंल वाला पॉपकॉर्न देना अंकल
भुट्टे बेचने वाले फूट-फूट कर रोने लगा.......

पप्पू को फांसी की सजा सुनाई गयी
जज ने पूछा- कोई आखिरी ख्वाहिश?
पप्पू- हमारी जगह आप लटक जाओ......
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- शिक्षा के साथ एक कहानी सुनाओ
चिंटू- मैंने अपनी गर्लफ्रेंड को फोन किया, वो सो रही थी
फिर उसने मुझे फोन किया, तब मैं सो रहा था
शिक्षा- जैसी करनी वैसी भरनी.....
 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें