फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes in Hindi : लड़का- क्या तुम मेरी सैलरी से गुजारा कर लोगी? लड़की का जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी

Mon, 14 Apr 2025 06:03 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Jokes in Hindi: सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी है। अगर आप हंसते रहते हैं, हमेशा स्वस्थ रहते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी लोगों को स्वस्थ रहने के लिए हंसने की सलाह देते हैं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
लड़का- लड़की जोक्स - फोटो : freepik
Jokes in Hindi: आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों  के पास परिवार के साथ बैठकर दुख-सुख बांटने का भी समय नहीं है जिसकी वजह से बड़ी संख्या में लोग मानसिक तनाव का शिकार बन रहे हैं। आप मानसिक तनाव से बचना चाहते हैं, तो हंसते रहिए। जोक्स और चुटकुले हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। 

सुबह की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी दवाईयां लेकर आई...
पत्नी (अपने पति से) - ये लो चाय के साथ कॉल्पोल खालो।
पति- नहीं मुझे बुखार नहीं है।
पत्नी- तो डाइजीन ले लो।
पति- नहीं मुझे गैस भी नहीं है।
पत्नी- तो फिर पुदीनहरा ले लो।
पति- नहीं मेरा पेट भी ठीक है।
पत्नी- लो कॉम्बिफ्लेम ही ले लो, हाथ-पैर दुखना बंद हो जाएगा।
पति- अरे कमाल करती हो, मुझे कुछ नहीं हुआ है, मैं एकदम ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं।
पत्नी- तो फटाफट उठो, सफाई के साथ बहुत काम करना है...!
 
विज्ञापन

2 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
लड़का- क्या तुम मेरी सैलरी से गुजारा कर लोगी?
लड़की- मैं तो कर लूंगी पर आपका क्या होगा?

Hindi Jokes: साली का सवाल सुनकर जीजा जी हो गए बेहाल, पढ़िए धमाकेदार चुटकुले
 
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
पप्पू ने डॉक्टर से बोला- डॉक्टर साहब मैं बीमार हूं
डॉक्टर ने चिंटू से कहा- आपकी एक किडनी फेल हो गई है...
चिंटू रोने लगा और कुछ देर बाद आंसू पोंछते हुए बोला.....ये तो बता दीजिये डॉक्टर साहब कि मेरी किडनी आखिर कितने नंबर फेल से हुई? 

Desi Chutkule: दोस्तों से गपशप में गुमटी पर बैठ सुना दें ये पांच चुटकुले, जम जाएगी महफिल

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : Adobe Stock
एक आदमी अपनी बीवी को बाजार में पीट रहा था,
उसके दोस्त ने कहा, तुझे शर्म नहीं आती, 
यहां बाजार में सबके सामने बीवी को पीट रहे हो,
अगर पीटना ही है, तो घर जाकर पीटो,
उसका पति बोला, घर में मिलती ही कहां है?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
टीटी ने चिंटू को प्लेटफॉर्म पर पकड़ लिया।
टीटी- टिकट दिखाओ।
चिंटू- अरे मैं ट्रेन में आया ही नहीं।
टीटी- क्या सबूत है? 
चिंटू- सबूत यही है कि मेरे पास टिकट नहीं है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें