Jokes in Hindi: काम में व्यस्त होने की वजह से लोगों के पास हंसने-हंसाने का भी समय नहीं हैं। लेकिन हंसना सेहत के लिए बेहद ही लाभदायक होता है। हंसने से मन प्रसन्न रहता है जिससे तनाव से बचने में भी मदद मिलती है। ऐसे में आज हम आपके लिए सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं। जो आपको हंसा- हंसाकर लोटपोट कर देंगे......
लड़के ने लड़की से पूछा- क्या कीमत है तेरी मुहब्बत की
लड़की मुस्कुरा कर बोली- Samsung Galaxy S24
लड़का- जा बहन अल्लाह तेरा घर आबाद करे
हम खुद Nokia 1208 कि बैटरी मे कागज़ फंसा कर गुजारा कर रहें हैं.......
पापा- बेटा क्या कर रहा है?
पप्पू- पापा वर्षा आने वाली है
पापा- कुछ पढ़ लिया कर नालायक, सारे दिन लड़कियों से चैटिंग करता रहता है
पप्पू- पापा मैं बारिश की बात कर रहा हूं....