जोक्स: आज कल की भागौदड़ भरी जिंदगी में खुश रहना बेहद जरूरी है। अगर हम सभी निराश रहते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली बीमारियों का शिकार हो सकते हैं। इसलिए सुबह और शाम जरूर हंसना चाहिए। हंसने से इंसान मानसिक तनाव से बचा रहता है। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। इसीलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक जगह रामकथा चल रही थी...
अचानक माइक पर अनाउंसमेंट हुई... भाई बनवारी लाल जी, जहां कहीं भी हों, तुरंत घर पहुंचे,
सरिता भाभी उनका घर पर इंतजार कर रही है तल्लीनता से राम कथा सुन रहे भाई बनवारी लाल तुरंत उठ खड़े हुए और उठकर घर जाने लगे।
तभी महिलाओं में बैठीं सरिता भाभी चिल्लाईं, अरे बैठो-बैठो, राम कथा सुनो मैंने तो बस ये चेक करने के लिए अनांउसमेंट करवाया था कि राम कथा ही सुन रहे हो या कहीं और चले गए...