फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: प्यार हो जाता है या करना पड़ता है? पप्पू का जवाब सुनकर गप्पू की बोलती हो गई बंद

Mon, 27 Apr 2026 12:42 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Hindi Jokes: चुटकुले हास्य और मनोरंजन का एक छोटा रूप हैं, जिसका उद्देश्य लोगों को हंसाना होता है। हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होता है। 
विज्ञापन
1 of 5
आज के मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
Funny Chutkule: हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Funny Jokes in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर......

गप्पू- प्यार हो जाता है या करना पड़ता है?
पप्पू- ये तो परिस्थिति पर निर्भर करता है
गप्पू- वो कैसे?
पप्पू- लड़की सुन्दर हो और स्कूटी पर हो,
तो हो जाता है, लेकिन लड़की बदसूरत हो पर मर्सीडीज में हो
तो करना पड़ता है......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
सुरेश अपनी नीली पड़ी टांगो को लेकर डॉक्टर के पास गया
डॉक्टर- टांगे काटनी पड़ेंगीं, जहर फैल गया है
दो दिन बाद सुरेश की नकली टांगे भी नीली पड़ गईं
डॉक्टर- अब मुझे तुम्हारी बीमारी समझ में आ गई है
सुरेश- क्या?
डॉक्टर- तुम्हारी जींस रंग छोड़ती है
सुरेश बेहोश......


एक अमेरिकन डॉक्टर भारत आया 
बस स्टैंड के पास एक बुक स्टॉल पर किताब देखते ही,
उसे दिल का दौरा पड़ गया
20 रुपये कि उस किताब का नाम था-
30 दिन में डॉक्टर कैसे बनें? 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- आज मैं तुमको Noun पढ़ाऊंगी
पप्पू- जी मैम
टीचर- खड़े हो और बताओ, लड़की सबसे हंसकर बात करती है
इसमें लड़की क्या है?
पप्पू- जी लड़की बिगड़ी हुई है,
सभी से सेंटिग करना चाहती है.....


Jokes: देवर से भाभी- बंदूक लेके दरवाजे पर क्यों खड़े हो? वजह पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

Hindi Jokes: मैं उसी छत से गिर क्यों नहीं गया? पति का जवाब सुनकर पत्नी के होश उड़ गए

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पत्नी- तंग आ गई हूं मैं, रोज-रोज की किच-किच से
बस अब मुझे तलाक चाहिए
पति- अच्छा, पहले ये लो चॉकलेट खाओ
पत्नी- मना रहे हो तुम मुझे?
पति- अरे नहीं रे पगली, मेरी मां कहती है कि
शुभ काम करने से पहले कुछ मीठा खाना चाहिए.....


पत्नी अपने पति के साथ चेकअप कराने के लिए डॉक्टर के पास गई
पत्नी- डॉक्टर साहब मेरे पति को भी अंदर बुला लीजिए
डॉक्टर- घबराओ नहीं मैं एक शरीफ आदमी हूं
पत्नी- आप समझे नहीं, बाहर आपकी नर्स अकेली है.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
पंडित- तुम्हारे हाथ में गर्लफ्रेंड की कोई रेखा नहीं है
लड़का- पंडित जी, पांव में देख लो शायद वहां हो...


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें