जिस तरह से स्वस्थ रहने के लिए खान-पान जरूरी है उसी तरह हंसना भी जरूरी है। अगर आप मानिसक तनाव और चिंता से मुक्ति चाहते हैं, तो आपके लिए हंसना बेहद जरूरी है। बुरे वक्त में भी हम सभी को हंसते रहना चाहिए जिससे आप मानसिक तनाव और चिंता का शिकार ना हो पाएं। कितना भी बुरा वक्त हो हंसते रहने से वो भी जल्दी खत्म हो जाता है। हंसने के लिए किसी खास चीज की जरूरत नहीं होती है। लोगों को हंसाने में जोक्स और चुटकुले बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिसे पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
सरकार ने फरमान जारी किया चालक, पुरुष हो या स्त्री टू-व्हीलर चलाते समय हेलमेट पहनना जरूरी...
यह खबर सुनकर पत्नी ने अलमारी खोली और बोली- हे भगवान... अब इतने सारे मैचिंग के हेलमेट खरीदने पड़ेंगे...
पति ने एक्टिवा बेच दी