फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: जब पत्नी ने शुरू किया चिल्लाना पति कि हो गई बोलती बंद...पढ़िए मजेदार जोक्स

Tue, 09 Mar 2021 12:41 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

एक होनहार महिला पहली बार स्कूटी चलाकर पेट्रोल पंप पर गई...
.
महिला - भईया, पेट्रोल कितने रुपये लीटर है...?
.
पप्पू - मैडम 73 रुपये लीटर...!
.
महिला - ठीक-ठाक लगा लो भईया,
बगल वाला तो 65 रुपये लीटर ही दे रहा है...!
.
पप्पू (गुस्से में) - ओ मैडम, बगल में डीजल की मशीन है...!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू (गप्पू से) - यार मेरे पापा दिन-ब-दिन
केबीसी के अमिताभ बच्चन बनते जा रहे हैं।
.
गप्पू - वो कैसे...?
.
पप्पू - उनसे जब भी पैसे मांगो,
कहते हैं 'क्या करोगे इतनी धनराशि का'?
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
बीवी ने पति को मैसेज किया - आपको पड़ोसन कैसी लगती है...?
.
बीवी को खुश करने के लिए पति ने रिप्लाई किया -
एकदम बंदरिया जैसी...!
.
बीवी - ठीक है तो आते समय मेरे लिए दो साड़ी लेते आना,
नहीं तो ये मैसेज पड़ोसन को दिखा दूंगी...!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
कटु सत्य...
.
वो रो रही थी बहुत...
.
अपने ब्वॉयफ्रेंड को ये बताते हुए कि
उसका पति उस पर शक करता है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पति - ये क्या तुम एक और सूट ले आई...?
.
अभी परसों ही तो...
.
तभी पत्नी चिल्लाकर बोली - क्या परसो...?
बोलो... बोलो क्या कहा तुमने...?
.
रूक क्यों गए...?
क्या परसों...?
बोलो जल्दी-जल्दी बोलो ना, बताओ क्या परसों...?
.
पति - कुछ नहीं, मैं बस ये कहा रहा था कि
परसों भी एक ही सूट लायी थी पगली,
आज तो दो ले आती...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें