फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पति-पत्नी की मजेदार बातचीत हंसाकर कर देगी लोटपोट... पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Tue, 27 Jul 2021 09:31 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

--------------------------------------

एक बाबा का ज्ञान
.
जिंदगी में तीन चीजें कभी नहीं करनी चाहिए...!
.
पहला - लव मैरिज
.
दूसरा - अरेंज मैरिज
.
और तीसरा - मैरिज...!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
एक अक्षर गलत होने की वजह से एक किताब की 10 लाख कॉपियां दो दिन में ही बिक गईं...!
.
दरअसल, ये गलती उस किताब के टाइटल में हो गई थी...!
.
किताब का नाम था - 'एक आइडिया जो आपकी लाइफ बदल दे'
.
और गलती से हो गया - 'एक आइडिया जो आपकी वाइफ बदल दे'!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
कभी भी अकेलेपन का अहसास सताए तो...
.
घर की सभी लाइट्स बंद करके भूत वाली मूवी देखो...
.
कसम से कभी अकेलापन महसूस नहीं होगा,
हर वक्त लगेगा कि कोई पीछे खड़ा है...!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पहला दोस्त - क्या कर रहे हो भाई...?
.
दूसरा दोस्त - खा रहा हूं भाई...!
.
पहला दोस्त - अकेले-अकेले...?
.
दूसरा दोस्त - अबे बीवी से ताने खा रहा हूं, आजा तू भी खा ले...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी (पति से) - कहां जा रहे हो...?
.
पति - मरने जा रहा हूं...!
.
पत्नी - साथ में थैली लेकर जाना...!
.
पति (आश्चर्य से) - वो किसलिए...?
.
पत्नी - अगर इरादा बदल जाए तो आते समय
दो किलो आलू और एक किलो प्याज लेते आना...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें