फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: पति की शायरी का जब पत्नी ने उड़ाया मजाक...पढ़िए मजेदार जोक्स

Fri, 12 Mar 2021 04:05 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

डॉक्टर - आपका लड़का पागल कैसे हो गया...?
.
बाप - वो पहले जनरल बोगी में सफर करता था...!
.
डॉक्टर - तो...?
.
बाप - लोग बोलते थे थोड़ा खिसको-थोड़ा खिसको,
तभी खिसक गया...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक बाबा औरतों पर ज्ञान दे रहे थे... 
.
औरतों के पास यदि अलादीन का चिराग होता तो...
.
.
जिन्न या तो मेथी छांट रहा होता या फिर मटर छिल रहा होता...!
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू (होटल मैनेजर से) - महंगे फल और सब्जियों के छिलके चाहिए! 
.
मैनेजर - अरे पर छिलकों का क्या करोगे...?
.
पप्पू - लड़की वाले देखने आ रहे हैं,
बाहर डस्टबिन में डाल कर रखूंगा...!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - ये जो तुम रोज फेसबुक पर रोमांटिक शायरियां लिखते हो कि 
'ये तेरी जुल्फें हैं जैसे रेशम की डोर' ये किसके लिए लिखते हो...?
.
पति - पगली तेरे लिए ही लिखता हूं।
.
पत्नी - तो फिर वो रेशम की डोर कभी दाल में आ जाती है, तो
इतना चिल्लाते क्यों हो...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
बेटी - मैं पड़ोसी से प्यार करती हूं और भाग रही हूं उसके साथ..!
.
बाप - थैंक गॉड... मेरे पैसे और समय दोनों बच गए..!
.
बेटी - पापा, मैं लेटर पढ़ रही हूं, जो मम्मी रख के गई है...!
.
पिता बेहोश...
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पंडित जी ने कुंडली मिलाई...
36 के 36 गुण मिल गए।
.
लेकिन, लड़के वालों ने मना कर दिया।
.
लड़की वाले हैरान होकर पूछने लगे
'जब सारे गुण मिल रहे हैं तो आप मना क्यों कर रहे हैं?'
.
लड़के वाले - जी हमारा लड़का तो बिलकुल लफंगा है,
अब क्या बहू भी उसी के जैसी ले आएं...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें