फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: संता-बंता की मजेदार बातचीत सुन नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Fri, 12 Mar 2021 03:11 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

मास्टर जी - बताओ, कुत्ता पूंछ क्यों हिलाता है...?
.
.
.
पप्पू - क्योंकि पूंछ में इतनी ताकत नहीं होती कि
वो कुत्ते को हिला सके...!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
दोपहर की चाय के साथ पत्नी बहुत सारी टैबलेट्स लेकर आई...
.
पत्नी - ये लो चाय के साथ कॉल्पोल खालो।
.
पति - नहीं मुझे बुखार नहीं है।
.
पत्नी - तो डाइजीन ले लो।
.
पति - नहीं मुझे गैस भी नहीं है।
.
पत्नी - तो फिर पुदीनहरा ले लो।
.
पति - नहीं मेरा पेट भी ठीक है।
.
पत्नी - लो कॉम्बिफ्लेम ही ले लो, हाथ-पैर दुखना बंद हो जाएगा।
.
पति - अरे कमाल करती हो, मुझे कुछ नहीं हुआ है।
मैं एकदम ठीक हूं, तंदुरुस्त हूं।
.
पत्नी - तो फिर उठो फटाफट, शॉपिंग करने चलते हैं...!
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - क्यों जी, गेहूं कहां पिसवाया आपने...?
.
पति (सहमकर) - हमेशा वाली जगह पर।
.
पत्नी - तो गेहूं देकर कहीं सैर सपाटा करने चले गए होंगे?
.
पति - कहीं तो नहीं गया था, वहीं रूका था।
.
पत्नी - ध्यान कहां रहता है आप का...
आती जाती औरतों को देख रहे होंगे,
खूब जानती हूं आपको...?
.
पति (अब पूरी तरह घबरा गया) - सच में वही सामने खड़े होकर आटा पिसवाया।
.
पत्नी - झूठ मत बोलो, पूरा ध्यान व्हाट्सएप में होगा बहुत दिनों से नोट
कर रही हूं घर के काम में आपका बिल्कुल ध्यान नहीं रहता आपका?
.
पति - नहीं, ऐसा कुछ भी नहीं, बताओ तो हुआ क्या...?
.
पत्नी - सबकुछ ठीक था तो रोटियां जल कैसे गईं फिर...!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू की मां की तबीयत खराब हुई,
वो उन्हें लेकर अस्पताल गया...
.
डॉक्टर ने कहा - दो टेस्ट होंगे! 
.
पप्पू वहीं जोर-जोर से रोने लगा और कहने लगा -
हे भगवान अब क्या होगा...
मेरी मां तो अनपढ़ है...!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
संता - हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं।
.
बंता - वो क्यों...?
.
संता - हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है...!
हम सोचते हैं जब वो बोलने लगे, तो
उससे पहले पहले हम तमिल सीख लें...!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें