फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: पेट्रोल पंप पर लगे मजेदार बोर्ड को पढ़ नहीं रोक पाएंगे अपनी हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sat, 27 Mar 2021 09:05 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

परम सत्य ज्ञान...
.
मर्द शादी के बाद भी विद्यार्थी ही रहता है...
.
बीवी को लगता है, मां सिखा रही है...
.
और
.
मां को लगता है, बीवी सिखा रही है...!
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
दो चूहे पेड़ पर बैठे थे, नीचे से एक हाथी गुजरा...
.
.
एक चूहा हाथी पर गिर गया, तभी दूसरा चूहा बोला -
'दबा कर रख इसको, मैं भी आता हूं।'
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
कड़वा सच...
.
नखरे तो शादी से पहले होते हैं साहब...
.
शादी के बाद तो...
.
लौकी की सब्जी खाकर भी कहना पड़ता है -
'तुम्हारे हाथों में तो जादू है जानू'!

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी - खिड़की के परदे लगवा दो,
नया पड़ोसी मुझे बार-बार देखने की कोशिश करता है।
.
.
पति - एक बार ठीक से देख लेने दो,
वह खुद ही परदे लगवा लेगा...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
मायके से पप्पू की पत्नी का फोन आया और बोली -
“क्या तुम मुझे याद करते हो...?”
.
.
पप्पू - पगली अगर कुछ याद करना इतना आसान होता,
तो दसवीं में टॉप ना कर जाता...!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
एक पेट्रोल पंप पर मजेदार बोर्ड लगा था,
जिसपर लिखा था - कृपया यहां धू्म्रपान न करें।
.
आपकी जिंदगी की कोई कीमत हो न हो,
पेट्रोल की कीमत बहुत है...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें