फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: लड़के की बात सुन लड़की ने कही ऐसी मजेदार बात...पढ़िए धमाकेदार जोक्स

Thu, 04 Feb 2021 09:00 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

सोनू एक दर्जी के पास गया...
सोनू - पैंट की सिलाई कितनी है?
.
दर्जी - 200 रुपये...
.
सोनू - और निक्कर की...?
.
दर्जी - 50 रुपये...
.
सोनू (कुछ देर सोचकर) - तो फिर निक्कर ही सिल दो,
बस लंबाई पैरों तक कर देना...!!!
विज्ञापन

2 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी मायके से वापस आई...
पति दरवाजा खोलते हुए जोर-जोर से हंसने लगा...
.
पत्नी - ऐसे क्यों हंस रहे हो...?
.
पति - गुरूजी ने कहा था कि जब भी मुसीबत सामने आए
उसका सामना हंसते हुए करो...!
.
फिर क्या... बेचारा पति अस्पताल में है...
विज्ञापन

3 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पड़ोसन पांच मिनट से हाथ हिला रही थी, तो
पप्पू ने भी हाथ हिलाया और हाय किया...
.
.
तभी पीछे से बीवी ने पीठ पर जोरदार थाप मारी और बोली -
सामने वाली तुम्हें हाय नहीं कर रही है,
अपनी खिड़की का कांच साफ कर रही है...!!!

4 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू उदास बैठा था...
.
गप्पू - क्या हुआ, उदास क्यों बैठा है...?
.
पप्पू - क्या बताऊं यार, किसी ने कहा कि
पेड़ से हमें 'शीतल छाया' मिलती है...
.
.
मैं यहां पेड़ के नीचे तीन दिन से बैठा हूं,
लेकिन न तो शीतल आई और न छाया...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Jokes - फोटो : Pixabay
लड़का - आप इतनी सुंदर कैसे हैं...?
.
लड़की - शराब के कारण...!
.
लड़का - आप शराब पीती हैं...?
.
लड़की - मैं नहीं कमीने, तू नशे में है,
इसलिए मैं सुंदर दिख रही हूं...!!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें