जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...
--------------------------------------
एक बस का एक्सीडेंट हो गया...
.
ड्राइवर जोर-जोर से रो रहा था और चिल्लाकर कह रहा था -
मेरा हाथ कट गया बहुत दर्द हो रहा है...!
.
तभी पास खड़ा पप्पू बोला - अबे चुप कर,
उस आदमी को देख बेचारे का गला कट गया,
फिर भी कैसे चुपचाप पड़ा है और
तू सिर्फ हाथ कटने पर इतना चिल्ला रहा है...!