फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से परेशान होकर पति आत्महत्या करने वाला ही था कि....पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 29 Nov 2020 12:48 PM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

------------------------------------------

पप्पू का सवाल
पप्पू सारी जिंदगी सोचता रहा...
सोचता रहा और सोचते-सोचते पागल हो गया कि...
मेरे बहन के दो भाई तो मेरा एक कैसे...?
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
पत्नी-पति में किसी बात पर झगड़ा हो गया...
.
पत्नी - अब मैं 10 तक गिनूंगी अगर, तुम ना बोले तो...
मै जहर खा लूंगी
.
पत्नी- एक
.
पति - खामोश
.
पत्नी - दो...
.
पति - फिर भी चुप
.
पत्नी - बोलो ना प्लीज...
पत्नी का रोना शुरू हो गया
.
पति - गिनती गिन...गिनती
.
पत्नी - शुक्र है! आप बोले तो, नहीं तो, मुझे जहर खाना ही पड़ जाता...
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
टीचर- एक औरत एक घंटे में 50 रोटी बनाती है,
तो तीन औरत एक घंटे में कितनी रोटी बनाएंगी...?
.
बच्चा- एक भी नहीं...
.
टीचर- ऐसा क्यों...
.
बच्चा- वो अकेली है इसलिए काम कर रही है,
तीनों मिलकर सिर्फ पंचायत करेंगी।

4 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
मैडम - बेटा, मान लो अगर चोर पीछे के दरवाजे से घर में घुस जाएं,
तो तुम सबसे पहले क्या करोगे...?
.
बच्चा - ऐसी स्थिति में मैं 100 नंबर को पीछे से शुरू करते हुए
001 पर कॉल करूंगा, ताकि पुलिस भी पीछे के दरवाजे से आए।
.
मैडम बेहोश...!
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : सोशल मीडिया
प्रेमी - क्या तुम जानती हो कि संगीत में इतनी शक्ति होती है
कि पानी गरम हो सकता है!
.
.
प्रेमिका - हां जरूर, क्यों नहीं।
जब तुम्हारा गाना सुन कर मेरा खून खौल सकता है,
तो पानी क्यों नहीं...!!!
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Jokes - फोटो : Pixabay
बीवी से परेशान एक पति ने आत्महत्या करने का विचार किया और
पांचवी मंजिल की बालकनी से कूदने ही वाला था कि...
.
उसकी बीवी ने अंदर से आवाज दी- अजी सुनते हो,
मेरी कुछ सहेलियां आई हैं, अंदर आ जाओ, आपकी पहचान करा देती हूं!
.
बस फिर क्या था... पति ने तुरंत आत्महत्या का ख्याल दिल से निकाल दिया...!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें