फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Comedy Jokes: अखबार पढ़ने के दौरान जब पप्पू से हो गई गलती...पढ़िए मजेदार जोक्स

Sun, 08 Aug 2021 10:23 AM IST
नवनीत राठौर फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

-----------------------------------

दो लड़कियां आपस में बातें कर रहीं थी...!
.
पहली लड़की - आज के बाद किसी भी लड़के पर विश्वास नहीं करुंगी...!
.
सब झूठे, धोखेबाज और कमीने होते हैं...!
.
दूसरी लड़की - क्यों क्या हुआ...?
तेरे बॉयफ्रेंड ने तुझे कुछ कहा क्या...?
.
पहली लड़की - नाम मत लो उस झूठे-धोखेबाज का, मैं तो आज के बाद उसका मुंह भी नहीं देखूंगी...!
.
दूसरी लड़की ने हैरानी से पूछा - क्यों, ऐसा क्या हो गया...?
.
क्या तुमने उसे किसी और लड़की के साथ पकड़ लिया है...?
.
पहली लड़की - अरे नहीं, उसने मुझे मेरे दूसरे बॉयफ्रेंड के साथ देख लिया,
जबकि उसने मुझे कल कहा था कि वो कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर जा रहा है...!
विज्ञापन

2 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
मास्टर जी - मुहावरे का अर्थ बताओ
'सांप की दुम पर पैर रखना'
.
छात्र - पत्नी को मायके जाने से रोकना...!
.
मास्टर जी समझ नही पा रहे हैं कि इतनी गहरी जानकारी इसे कैसे हुई...?
विज्ञापन

3 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
मरीज - मुझे बीमारी है कि खाने के बाद भूख नहीं लगती,
सोने के बाद नींद नहीं आती,
काम करूं तो थक जाता हूं...!
.
.
डाक्टर- बहुत गंभीर बीमारी है, एक काम करो,
सारी रात धूप में बैठो जल्दी ठीक हो जाओगे...!
विज्ञापन

4 of 4
Jokes - फोटो : Pixabay
पप्पू ने अखबार में एक आर्टिकल पढ़ा -
'बीवी को कैसे नियंत्रित रखें'
.
पूरा आर्टिकल एक सांस में पढ़ लिया -
सुबह टहलने जाएं,
ज्यादा हरी सब्जियां खाएं,
क्रोध न करें,
खान पान का विशेष ध्यान रखें,
रेगुलर चेक अप करवाएं, वगैरह वगैरह...!
.
बाद में पप्पू ने फिर से हेडिंग ध्यान से पढ़ा, तो उसका दिमाग खराब हो गया, लिखा था -
'बीपी को कैसे नियंत्रित रखें'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें